लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः इंदौर में पुलिस पर कहर बरपा रहा कोरोना वायरस, अब तक 31 हो चुके हैं संक्रमित, 1 की मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: May 7, 2020 06:49 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिन-रात पहरा दे रहे पुलिसकर्मी खुद को इस संक्रमण से नहीं बचा पा रहे हैं। मध्यप्रदेश का हॉटस्पॉट इंदौर पुलिसकर्मियों के लिए टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। यहां अब तक 31 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश का हॉटस्पॉट इंदौर पुलिसकर्मियों के लिए टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। यहां अब तक 31 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं।जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,654 से बढ़कर 1,681 पर पहुंच गई है।

इंदौर।कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिन-रात पहरा दे रहे पुलिसकर्मी खुद को इस संक्रमण से नहीं बचा पा रहे हैं। मध्यप्रदेश का हॉटस्पॉट इंदौर पुलिसकर्मियों के लिए टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। यहां अब तक 31 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। संक्रमित पुलिसकर्मियों में 22 का इलाज चल रहा है, 8 को पूरी तरह से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक संक्रमित पुलिसकर्मी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,654 से बढ़कर 1,681 पर पहुंच गई है। इनमें से 491 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से बुधवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही, जिले में इस वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो मरीजों ने शहर के अस्पतालों में पिछले दो दिन में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में शामिल 36 वर्षीय पुरुष मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पहले ही पीड़ित था, जबकि 75 वर्षीय बुजुर्ग हृदय संबंधी विकार से जूझ रहे थे। 

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,654 से बढ़कर 1,681 पर पहुंच गयी है। इनमें से 491 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में बुधवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.82 प्रतिशत थी। पिछले 10 दिन से जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए