मध्य प्रदेश: कांग्रेस प्रवक्ता के विवादित बोल, RSS-बीजेपी के लोग शादी नहीं करते इसलिए रेप करते हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2018 11:27 IST2018-05-14T11:27:40+5:302018-05-14T11:27:40+5:30

मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसा कुछ कहा जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। शब्दों की मर्यादा पार करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने एक विवादित बयान दिया है।

madhya pradesh congress spokesperson manak agrawal controversial statement on bjp and rss | मध्य प्रदेश: कांग्रेस प्रवक्ता के विवादित बोल, RSS-बीजेपी के लोग शादी नहीं करते इसलिए रेप करते हैं

मध्य प्रदेश: कांग्रेस प्रवक्ता के विवादित बोल, RSS-बीजेपी के लोग शादी नहीं करते इसलिए रेप करते हैं

भोपाल, 14 मई: मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसा कुछ कहा जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। शब्दों की मर्यादा पार करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीते समय से राज्य में रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहे मनोहर पर्रिकर ने अमेरिका से भेजा पीएम मोदी के सपोर्ट में ये वीडियो मैसेज

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं मे ज्यादातर बीजेपी नेताओं और आरएसएस के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज होती है। अपनी बात कहते हुए उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटनाओं में लिप्त पाए जाते हैं।वह यहीं नहीं ठहरे उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग शादी नही करते हैं और रेप की घटनाओं में उनका हाथ रहता है।

मानक ने कहा कि ज्यादातर रेप की घटनाओें में बीजेपी नेताओं और आरएसएस के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज होती है। इतना ही नहीं राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में उनके परिवार के लोगों का विकास हुआ है। उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कहीं नजर नहीं आता है।

यह भी पढ़ें: गुलाबी लहंगे में ऐश्वर्या और सुनहरी शेरवानी में तेजप्रताप, इस खूबसूरत जोड़े के शादी समारोह की चुनिंदा तस्वीरें

 बीजेपी ने मानक के इस बयान को मानसिक दिवालियापन बताते हुए कहा है कि मानक यह बताएं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शादी नहीं की है, क्या वे भी ऐसा ही करते हैं। मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले विवादित बोलों की लिस्ट काफी लंबी है। कुछ समय पहले ही कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना में सीएम शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें अपशब्द कहे थे।

Web Title: madhya pradesh congress spokesperson manak agrawal controversial statement on bjp and rss

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे