लाइव न्यूज़ :

बस कंडक्टर ने लड़कियों से आंटी कहा, छात्र हंसा तो छात्राओं ने कर दी पिटाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 30, 2019 20:39 IST

छात्राओं को कंडक्टर के कथन का बुरा नहीं लगा, मगर छात्र के हंसने पर वे ज्यादा क्रोधित हो गई. इसके बाद दोनों छात्राओं ने रोशनपुरा चौराहे पर बस रुकवाई और छात्र को नीचे उतारा. छात्र के बस से नीचे उतरते ही छात्राओं ने उसके पिटाई करनी शुरु कर दी.

Open in App

मध्य प्रदेश के भोपाल में बस में सफर कर रही कालेज की दो छात्राओं से बस कंडक्टर ने आंटी कहकर किराए की मांग की. इस पर पीछे खड़े छात्र को हंसी आ गई. छात्र को इस तरह हंसना तब महंगा पड़ गया, जब छात्राओं ने उसे बस से नीचे उतारा और जमकर उसकी पिटाई कर डाली. मामला थाने तक पहुंचा, तो पुलिसकर्मी भी पिटाई का कारण जानकर दंग रह गए. बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर वापस भेज दिया.

दरअसल शनिवार की रात को घटी इस घटना का वीडियो आज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद लोगों में वीडियो चर्चा का विषय बन गया. बाद में पता चला कि राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर यह घटना बीती रात को घटी थी. पुलिस के अनुसार शनिवार की रात करीब 9 बजे बस में सफर कर रही दो लड़कियों से बस के कंडक्टर ने आंटी संबोधित करके किराए की मांग की. कंडक्टर के इतना कहते ही छात्राओं के पीछे खड़े एक छात्र को हंसी आ गई.

छात्राओं को कंडक्टर के कथन का बुरा नहीं लगा, मगर छात्र के हंसने पर वे ज्यादा क्रोधित हो गई. इसके बाद दोनों छात्राओं ने रोशनपुरा चौराहे पर बस रुकवाई और छात्र को नीचे उतारा. छात्र के बस से नीचे उतरते ही छात्राओं ने उसके पिटाई करनी शुरु कर दी. छात्र को पिटता देख वहां तैनात यातायात पुलिस के जवान पहुंचे और बीच-बचाव किया. पुलिस और वहां जमा हुई भीड़ तब तक यह नहीं जान पाई की छात्र की पिटाई किस कारण से हो रही है. छात्राएं भी पुलिस की बात नहीं मान ही थी. बाद में छात्राओं और छात्र को टीटी नगर पुलिस थाने ले आई. थाने लाने पर पता चला कि असल पिटाई का कारण क्या है.

टीटी नगर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जब तीनों को थाने लाए तब यह लग रहा था कि मामला छेड़छाड़ का होगा, मगर थाने में छात्राओं ने घटना बताई तब यह पता चला कि असली कारण छात्र का कंडक्टर द्वारा आंटी कहकर संबोधित करने पर हंसना था. थाना प्रभारी ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्राओं और छात्र के बीच समझौता कराया और फिर तीनों को छोड़ दिया.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?