लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: हिजाब विवाद पर बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा- देश शरीयत से नहीं संविधान और कानून से चलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2022 20:23 IST

हिजाब विवाद: मध्य प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग विवाद पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग की मानसिकता के लिए न पहले कोई जगह थी न आगे रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिजाब विवाद में कूदे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कहा- ओवैसी जैसे लोग माहौल बिगाड़ रहे हैं।वीडी शर्मा ने कहा- देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान और कानून से चलेगा।

जबलपुर: कर्नाटक में हिजाब पर छिड़े विवाद के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग माहौल बिगाड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान और कानून से चलेगा।

वीडी शर्मा बुधवार को जबलपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस संस्कृति, व्यक्तित्व निर्माण और शिक्षा ग्रहण का केंद्र है। ऐसे में जो तथाकथित ठेकेदार इस प्रकार का कार्य करने का प्रयास करते हैं, ऐसा मध्य प्रदेश के अंदर न कभी हुआ है और न होगा। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने नहीं कहा कि आप कैसे आएंगे, क्या पहन कर आएंगे। 

वीडी शर्मा ने हिजाब विवाद को लेकर कहा कि इस प्रकार का विवाद ओवैसी जैसे के लोग पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस और देश का माहौल बिगाड़ने का काम ऐसे ही लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग की मानसिकता के लिए न पहले कोई जगह थी ना अभी है और न ही आगे रहेगी।

बकौल वीडी शर्मा, 'हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलती है।'

मेंगलुरु में दो कॉलेज से 28 छात्राओं का लौटाया गया

दूसरी ओर कर्नाटक के मेंगलुरु में बुधवार को दो कॉलेज में कम से कम 28 छात्राओं को कक्षा में हिजाब पहनकर जाने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वापस लौटा दिया गया। 

मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के चार अन्य कॉलेज में हिजाब पहनकर पहुंचीं छात्राओं को हिजाब हटाने के बाद कक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। 

राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर उठे विवाद के बाद सरकार द्वारा एक सप्ताह के अवकाश की घोषणा के चलते बुधवार को दोबारा खुले सभी कॉलेज में कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। आयुक्त ने कहा कि शहर के छह कॉलेज में हिजाब का मुद्दा सामने आया, जिसके बाद उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए पोम्पी पीयू कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब पहनने वाली 26 छात्राओं को वापस घर भेज दिया। 

उन्होंने बताया कि दयानंद पाई डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने भी हिजाब पहन कर आईं दो छात्राओं को कक्षा में हिजाब पहनकर बैठने की अनुमति नहीं दी और उन्हें वापस लौटा दिया गया। उन्होंने बताया कि चार अन्य कॉलेज में हिजाब पहनकर पहुंचीं छात्राओं को हिजाब हटाने के बाद कक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। 

शशि कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में छात्रों द्वारा भगवा शॉल पहनकर आने का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादभारतीय जनता पार्टीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी