लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: CAA के समर्थन में बीजेपी ने निकाली रैली, कहा- देश संविधान से चलता है, सोनिया के निर्देश से नहीं

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 31, 2019 05:49 IST

यदि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ इसे मध्यप्रदेश में लागू करने से मना करते है, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि देश बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान से चलता है न की सोनिया गांधी के निर्देश से चलता है.

Open in App
ठळक मुद्देकोलार के ललिता नगर से बीमा कुंज तक नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में स्थानीय नागरिकों द्वारा विशाल जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया था. रैली में बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लिए वंदेमातरम के उद्घोष और नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब की मंशा अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है. यदि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ इसे मध्यप्रदेश में लागू करने से मना करते है, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि देश बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान से चलता है न की सोनिया गांधी के निर्देश से चलता है.

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नागरिकों द्वारा निकाली गई रैली को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा बनाएं गए संविधान की ताकत उसकी बाध्यता है कि कमलनाथ को न चाहकर भी इस कानून को लागू करना ही होगा.

 कोलार के ललिता नगर से बीमा कुंज तक नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में स्थानीय नागरिकों द्वारा विशाल जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया था. रैली में बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लिए वंदेमातरम के उद्घोष और नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे. रैली में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे.

शर्मा ने कहा कि भारत ने जब इटली की सोनिया गांधी की नागरिकता को स्वीकार कर लिया तो फिर कांग्रेस को भारत-पाकिस्तान विभाजन का दंश झेल रहे हिन्दू, सिक्ख, जैन, बौद्ध, ईसाइयों और पारसीयों से क्या परेशानी है? उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश को धार्मिक आधार पर बांटने वाली कांग्रेस आज पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न करने वाले और बहु बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालो के समर्थन में खड़ी है.

भारत सरकार और सांसदों का माना आभार

समर्थन रैली में उपस्थित नागरिकों ने लोकसभा एवं राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन करने वाले सभी सांसदों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को साधुवाद दिया. शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने वर्षांे से विभाजन का दंश झेल रहे नागरिकों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है. कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया परन्तु हमने देश को जोड़ने का काम किया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया