लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रामनवमी के दिन इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसने से 25 से ज्यादा लोग गिरे

By अंजली चौहान | Updated: March 30, 2023 15:16 IST

रामनवमी के अवसर पर मंदिर में काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस बीच हादसा होने के कारण पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी के दिन इंदौर के एक मंदिर में बड़ा हादसा बेलेश्वर महादेव झूलालाल मंदिर में छत धंसने से कई लोग बावड़ी में गिरे मंदिर के भीतर राहत बचाव कार्य जारी है

इंदौर: रामनवमी के मौके पर देशभर में जहां श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे हुए हैं, वहीं इंदौर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसने के कारण करीब 25 से अधिक लोग गिर गए। लोगों के बावड़ी में गिरते ही मंदिर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के फौरन बाद अधिकारियों ने हादसे में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब तक 5 लोगों को बावड़ी से निकाला जा चुका है, जबकि कई लोग अब भी नीचे फंसे हुए हैं। 

रामनवमी के अवसर पर मंदिर में काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस बीच हादसा होने के कारण पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। हादसे में गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं और किसी तरह अपनों के सही-सलामत होने की दुआ कर रहे हैं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रामनवमी के अवसर पर मंदिर के अंदर काफी संख्या में लोग थे। इस दौरान मंदिर के अंदर पूजा करने के दौरान बावड़ी के ऊपर खड़े होने के दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव का कार्य जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, घटना में अब तक 10 लोगों को बचाया गया है। जबकि अन्य लोगों को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। 

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी घटना को लेकर अधिकारियों से बातचीत की है। सीएम ने अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा है। मुख्यमंत्री लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं। 

टॅग्स :इंदौरराम नवमीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया