लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के जूते में छिपा बैठा था सांप, ऑफिस जाने के लिए उठाया तो लगा फुफकराने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2020 15:28 IST

पन्ना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी के एस परिहार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सोमवार को अपने बंगले से दफ्तर के लिए तैयार हो कर जूते पहनने के लिये उसमें रखे मोजे को निकाल रहे थे, तभी उन्हें किसी जीव के जूते में होने का एहसास हुआ और उन्होंने फुर्ती से अपना हाथ हटा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअवस्थी को पन्ना जिला चिकित्सालय में प्राथमिक जांच के बाद जबलपुर ले जाया गया, जहाँ उनको डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।अवस्थी ने जूते को गौर से देखा तो उसमें सांप दिखाई दिया। परिहार ने बताया, इस अप्रत्याशित घटना ने उन्हें सकते में डाल दिया।वह बंगले से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन बी एस उपाध्याय को घटना की जानकारी दी।

पन्नाः पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के जूते में सांप छिप कर बैठा था। जूते से मोजा निकालने के प्रयास में उनका हाथ सांप को छू गया, लेकिन इसके पहले कि सांप उन्हें डंस पाता वह सतर्क हो गए। हालांकि, एहतियात के तौर पर अवस्थी को पन्ना जिला चिकित्सालय में प्राथमिक जांच के बाद जबलपुर ले जाया गया, जहाँ उनको डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

पन्ना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी के एस परिहार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सोमवार को अपने बंगले से दफ्तर के लिए तैयार हो कर जूते पहनने के लिये उसमें रखे मोजे को निकाल रहे थे, तभी उन्हें किसी जीव के जूते में होने का एहसास हुआ और उन्होंने फुर्ती से अपना हाथ हटा लिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद अवस्थी ने जूते को गौर से देखा तो उसमें सांप दिखाई दिया। परिहार ने बताया, 'इस अप्रत्याशित घटना ने उन्हें सकते में डाल दिया। वह बंगले से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन बी एस उपाध्याय को घटना की जानकारी दी।'

उन्होंने बताया कि इसके बाद अस्पताल में उनका पूरा चेकअप किया गया, लेकिन सांप के डंसने के निशान नहीं मिले। हालांकि, उनकी उंगली में हल्की सूजन आने से सांप के डंसने की आशंका उत्पन्न हो गई। लिहाजा उन्हें जबलपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। परिहार ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी