लाइव न्यूज़ :

भोपाल में लॉकडाउनः 24 जुलाई रात्रि 8 बजे से शुरू, 10 दिन तक lock, सीएम बोले- दवा, सब्जी, फल, दूध की आपूर्ति जारी, परिचय-पत्र मान्य

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 23, 2020 20:26 IST

गरीब वर्ग की सुविधा के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी। सभी निजी कार्यालय एवं व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। सभी उद्योग चालू रहेंगे व औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने के लिए फैक्ट्री स्वामी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए परिचय-पत्र मान्य किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअति आवश्यक कार्य से भोपाल नगर-निगम की सीमाओं के अंदर-बाहर जाने के लिए ई-पास दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री  चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, खरगौन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उज्जैन में भी अब मरीज बढ़ रहे हैं, वहां भी ध्यान दिया जाए।

भोपालः मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 24 जुलाई रात्रि 8 बजे से भोपाल में लागू होने वाला 10 दिवसीय कंपलीट लॉकडाउन भोपाल नगर निगम सीमा में ही होगा।

इस दौरान दवाओं, सब्जी, फल, दूध आदि अतिआवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। गरीब वर्ग की सुविधा के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी। सभी निजी कार्यालय एवं व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। सभी उद्योग चालू रहेंगे व औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने के लिए फैक्ट्री स्वामी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए परिचय-पत्र मान्य किए जाएंगे।

अति आवश्यक कार्य से भोपाल नगर-निगम की सीमाओं के अंदर-बाहर जाने के लिए ई-पास दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री  चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिक संक्रमण वाले जिलों भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, खरगौन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उज्जैन में भी अब मरीज बढ़ रहे हैं, वहां भी ध्यान दिया जाए।

मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट, इंदौर की केस स्टडी करें

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि इंदौर में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट हुई है। इंदौर में अप्रैल माह में 138, मई में 72, जून में 64 तथा जुलाई में 18 कोरोना मृत्यु हुई हैं। इंदौर की केस स्टडी की जाए तथा वहां की बैस्ट प्रेक्टिसेस को अन्य जिलों में भी लागू करें।

हर कोविड वार्ड में लगाएं सी.सी.टी.वी. कैमरे

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि कोविड अस्पतालों में इलाज का बैस्ट प्रोटोकॉल फॉलो किया जा रहा है अथवा नहीं, इसकी मॉनीटरिंग के लिए कोविड अस्पतालों में जहां सी.सी.टी.वी. कैमरे नहीं है वहां सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएं।

मेडिकल कॉलेज शहडोल को पूरा तैयार रखा जाए

शहडोल जिले की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिए कि वहां के मेडिकल कॉलेज को पूर्ण रूप से तैयार रखा जाए, जिससे कि वहां आसपास के कोविड मरीजों का अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जा सके। मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने निर्देश दिए कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र की जाए।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाशिवराज सिंह चौहानभोपालजबलपुरउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए