लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज, इतने बड़े एक्टर कि सलमान और शाहरुख को नीचा दिखा दें

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 23, 2020 18:57 IST

मध्य प्रदेश को केंद्रीय मंत्री रहते पैसा नहीं दिया. शिवराज  झूठ की अच्छी एक्टिंग कर  लेते हैं. वे  इतने बड़े एक्टर हैं कि सलमान और शाहरुख खान को भी नीचा दिखा दें. जाएं मुंबई मप्र का नाम रोशन कर लें. मंच पर लेट जाएंगे, घुटने टेक देंगे और कहेंगे जनता मेरी भगवान है.

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा पैसा मध्य प्रदेश को दिया, जिसके लिए शिवराज सिंह ने खुद मुझे धन्यवाद दिया.कमलनाथ ने कहा कि शिवराज अभी भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं, रोज झूठ बोल रहे है, इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी इनसे शर्मा जाता है. शिवराज को ना किसानों का दर्द दिखाई देता था, ना युवाओं की पुकार सुनाई देती थी, इनकी आँख-कान नहीं चलते थे, इनका तो सिर्फ मुँह चलता था.

भोपालः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि वे बड़े अच्छे एक्टर हैं. जब मैं केंद्रीय मंत्री था, तब सबसे ज्यादा पैसा मध्य प्रदेश को दिया, जिसके लिए शिवराज सिंह ने खुद मुझे धन्यवाद दिया.

 

 

वह अब आरोप लगा रहे हैं कि मैंने मध्य प्रदेश को केंद्रीय मंत्री रहते पैसा नहीं दिया. शिवराज  झूठ की अच्छी एक्टिंग कर  लेते हैं. वे  इतने बड़े एक्टर हैं कि सलमान और शाहरुख खान को भी नीचा दिखा दें. जाएं मुंबई मप्र का नाम रोशन कर लें. मंच पर लेट जाएंगे, घुटने टेक देंगे और कहेंगे जनता मेरी भगवान है.

सांवेर में एक चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा  कि 2014 के बाद मध्य प्रदेश को कितना पैसा मिला और जब मैं केंद्र में मंत्री था, कितना पैसा मिला, जरा दोनों का अंतर कर इसका खुलासा कर देगा कि मैंने मध्य प्रदेश को कितना पैसा दिया.

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज अभी भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं, रोज झूठ बोल रहे है, इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी इनसे शर्मा जाता है. आज मुझे उद्योगपति बता रहे हैं और कह रहे हैं  कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के लिए आज तक कुछ नहीं किया, इससे बड़ा झूठ कुछ नहीं हो सकता.

जब मैं केंद्र में मंत्री था तब शिवराज खुद मेरे पास कई बार प्रदेश के लिये पैसा लेने आये और जब मैं केन्द्र में परिवहन मंत्री था तो शिवराज ने मुझे कई बार धन्यवाद दिया था कि मैंने सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को राजमार्गों, सड़कों व विकास के लिए दिया.

शहरी विकास मंत्री के रूप में भी मैंने सबसे ज्यादा पैसा मध्य प्रदेश को दिया, यह सब तो सरकारी रिकार्ड में दर्ज है इसे झुठलाया नहीं जा सकता है, पता नहीं शिवराज आज चुनावों को देखते हुए क्यों झूठ बोल रहे हैं? कमलनाथ ने कहा कि शिवराज को ना किसानों का दर्द दिखाई देता था, ना युवाओं की पुकार सुनाई देती थी, इनकी आँख-कान नहीं चलते थे, इनका तो सिर्फ मुँह चलता था.

नाथ ने कहा कि  आज शिवराज 15 वर्ष का हिसाब देने को तैयार नहीं है, 7 माह का हिसाब देने को तैयार नहीं है , मैं तो उन्हें कई बार चुनौती दे चुका हूँ कि आ जाइये  मंच पर जनता के समक्ष आमने-सामने, आप आपका हिसाब रखिए, मैं मेरा 15 माह के कार्यकाल का हिसाब रखूंगा, जनता हिसाब देखकर खुद फैसला करेगी.

आपने कहा कि 7 माह में शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सिर्फ सौदेबाजी की राजनीति की, जनता का नुकसान किया, आप बताये कितने युवाओं को आपने रोजगार दिया, कितने किसानो को आपने मुआवजा दिया, प्रदेश में कितना निवेश आया?

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां