मध्य प्रदेश में 75 फीसदी मतदान, शिवराज और कमलनाथ दोनों ने किया जीत का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2018 15:47 IST2018-11-28T07:18:24+5:302018-11-28T15:47:05+5:30

madhya pradesh assembly election 2018 polls live updates vidhan sabha chunav highlights reports breaking news | मध्य प्रदेश में 75 फीसदी मतदान, शिवराज और कमलनाथ दोनों ने किया जीत का दावा

Madhya Pradesh Legislative Assembly election 2018 Live Update | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 लाइव अपडेट

मध्यप्रदेश की 230 विधान सभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ। यहां 5 करोड़ से अधिक मतदाता 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। मध्यप्रदेश में चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मध्यप्रदेश में पिछले तीन बार से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्ववाली बीजेपी सरकार सत्ता में है। बीजेपी को कांग्रेस और अजित जोगी, मायावती इत्यादि नेताओं के गठबंधन से चुनौती मिल रही है।

मध्य प्रदेश के 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक और तीन विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा जो नक्सल प्रभावित है, वहां मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा। 

28 Nov, 18 : 06:43 PM

मध्यप्रदेश में शाम 6 बजे तक 74.61% हुई वोटिंग

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को हो रहे मतदान में शाम छह बजे तक 74.61 फीसदी तक मतदान दर्ज किया गया है। यहां एक ही चरण में सभी 230 सीटों के लिए मतदान किए जा रहे हैं। अब भी वोटिंग जारी है।


28 Nov, 18 : 03:58 PM

कमलनाथ के चुनाव चिन्ह 'पंजा' दिखाने पर विवाद, देखिए वीडियो

28 Nov, 18 : 03:47 PM

दोपहर तीन बजे तक 50 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान की खबरें आ रही हैं। 


28 Nov, 18 : 03:17 PM

दोपहर 2  बजे तक मतदान 


झाबुआ विधानसभा - 51 . 26 %

थादंला विधानसभा - 58.87 %

पेटलावद विधानसभा - 50.40 % 

जिले का ओसत मतदान - 53.31%

28 Nov, 18 : 03:14 PM

शहडोल जिले के तीनों विधानसभा में मतदान का अपडेट 

जयसिंहनगर 84 में मतदान हुआ
    पुरुष - 41%
    महिला - 40%

ब्यौहारी 83 में
  पुरुष - 41%
महिला -42%

जैतपुर 85 में

पुरुष 43% 
महिला-42%
मतदान दो बजे तक का अपडेट

28 Nov, 18 : 02:52 PM


28 Nov, 18 : 01:44 PM

वोट देने के बाद कमलनाथ ने दिखाया पंजा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने वोट देने के बाद पंजा दिखाया। इस पर विवाद मचने के बाद उन्होंने सफाई दी।


28 Nov, 18 : 01:43 PM

मिजोरम चुनाव की पोलिंग का हाल जानें

मध्य प्रदेश के साथ मिजोरम में भी चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। वहां जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए इस लिंक पर जाएं- 

LIVE मिजोरम चुनाव 2018: 11 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान, शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

28 Nov, 18 : 12:43 PM

मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश में शुरुआती तीन घंटे में 21 फीसदी मतदान हुआ है। पोलिंग बूथ के आगे लाइन लगनी शुरू हो गई है।


28 Nov, 18 : 11:58 AM

मध्य प्रदेश में सुबह धीमा मतदान

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रदेश भर में 70 ईवीएम मशीनों को बदला गया है। उन्होंने बताया कि इन्दौर और गुना में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक-एक मतदान अधिकारी की स्वास्थ्य कारणों से मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे तक नक्सल प्रभावित परसवाड़ा में 10 प्रतिशत, लांजी में 8.5 प्रतिशत और बेहर में 7.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इन विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान कराया जा रहा है।

28 Nov, 18 : 11:33 AM

मुआवजे का ऐलान

चुनावी ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मरने वाले चुनाव अधिकारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। 


28 Nov, 18 : 11:26 AM

तांगे पर सवाल होकर वोट देने गए कैलाश विजयवर्गीय


28 Nov, 18 : 11:06 AM

चुनाव ड्यूटी पर तैनात तीन अधिकारियों की मौत

यहां पढ़ें पूरी खबर- MP Election Polling: चुनाव ड्यूटी पर तैनात तीन अधिकारियों की हार्ट अटैक से मौत

28 Nov, 18 : 10:13 AM

गुना में चुनाव अधिकारी की मौत

मध्य प्रदेश के गुना में हार्ट अटैक की वजह से एक चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की मौत। 

28 Nov, 18 : 10:10 AM

इन जगहों से बदले गए खराब ईवीएम

मध्य प्रदेश में कई जगहों से खराब ईवीएम को बदल दिया गया है। इसमें उज्जैन से दो, अलीराजपुर से 11 वीवीपैट, बुरहानपुर से 5 वीवीपैट और 2 ईवीएम बदल दिए गए हैं।


28 Nov, 18 : 09:55 AM

बूथ पर बीजेपी का प्रचार करता युवक गिरफ्तार

भोपाल के सेंट मैरी पोलिंग बूथ के करीब बीजेपी के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 200 मीटर के दायरे में प्रचार सामग्री बरामद की गई है।

28 Nov, 18 : 09:37 AM

सीएम शिवराज ने डाला वोट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में अपना वोट डाला। शिवराज ने कहा कि वो अपनी जीत को लेकर सुनिश्चित हैं। उन्हें पार्टी और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पूरा भरोसा है। शिवराज ने सभी से वोट देने की अपील भी की।


28 Nov, 18 : 09:36 AM

पहली बार वोट दे रहे मतदाताओं में उत्साह

मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार वोट दे रहे युवा मतदाताओं में उत्साह है।


28 Nov, 18 : 09:35 AM

खराब ईवीएम बदले गए


28 Nov, 18 : 09:09 AM

यशोधरा राजे सिंधिया ने डाला वोट

मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। वो कांग्रेस के सिद्धार्थ लाड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।


28 Nov, 18 : 08:36 AM

ग्वालियर में ईवीएम खराब

ग्वालियर में भी डाबरा पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से मतदान रुक गया है।


28 Nov, 18 : 08:35 AM

पंचशीलनगर में रुका मतदान

इंदौर के पंचशीलनगर में ईवीएम खराब ोहने की वजह से मतदान रुका। नई मशीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

28 Nov, 18 : 08:15 AM

कमलनाथ ने की हनुमान पूजा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।


28 Nov, 18 : 08:00 AM

वोटिंग से पहले शिवराज की नर्मदा अर्चना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में वोटिंग से पहले नर्मदा की पूजा-अर्चना की। 


28 Nov, 18 : 07:25 AM

भोपाल के पोलिंग बूथ का नजारा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पोलिंग बूथ का एक नजारा। सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटिंग।


28 Nov, 18 : 07:24 AM

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। वहीं एक लाख 90 हजार पुलिसकर्मियों को चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए तैनात किया गया है। केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की 650 कंपनियां और 33 हजार होमगार्ड भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के इंतजामों के चलते केंद्रीय अर्धसैनिक दल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

28 Nov, 18 : 07:23 AM

5 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनेंगे अपना नेता

मध्य प्रदेश में कुल पांच करोड़ चार लाख 95 हजार 251 मतदाता हैं। इनमें दो करोड़ 63 लाख एक हजार 300 पुरुष और दो करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिला मतदाता हैं। वहीं एक हजार 389 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए पूरी वोटिंग प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

English summary :
MP Vidha Sabha Chunav voting 2018 live updates and latest news in hindi. Madhya Pradesh today on poll for the assembly elections 2018. Here, more than 50 million voters will decide the fate of 2,899 candidates in the MP legislative assembly elections. Madhya Pradesh election big fight is between the BJP and the Congress.


Web Title: madhya pradesh assembly election 2018 polls live updates vidhan sabha chunav highlights reports breaking news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे