लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कलेक्टर के खिलाफ थप्पड़ मारने का आरोप सच, DGP ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 07:33 IST

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा द्वारा निकाली गई, रैली के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई को थप्पड़ मार दिया था, जिसकी जांच के बाद पुष्टि भी हो गई है, इस मामले में पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली के दौरान थप्पड़ कांड के बाद सुर्खियों में आईं राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.कलेक्टर निधि निवेदिता पर एएसआई नरेश शर्मा को ड्यूटी के दौरान थप्पड़ मारने का आरोप है और जांच में यह आरोप सही पाया गया है.

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली के दौरान थप्पड़ कांड के बाद सुर्खियों में आईं राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मामला इसी रैली के दौरान एक एएसआई को थप्पड़ मारने का है. कलेक्टर निधि निवेदिता पर एएसआई नरेश शर्मा को ड्यूटी के दौरान थप्पड़ मारने का आरोप है और जांच में यह आरोप सही पाया गया है. इस मामले मामले को लेकर डीजीपी वीके सिंह ने गृह विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दी है और कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा द्वारा निकाली गई, रैली के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई को थप्पड़ मार दिया था, जिसकी जांच के बाद पुष्टि भी हो गई है, इस मामले में पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. इस पत्र के बाद आईएएस एसोसिएशन और आईपीएस एसोसिएशन में मतभेद एक बार फिर उजागर हो गया है.

गौरतलब है कि एएसआई नरेश शर्मा ने शिकायत की थी वह कलेक्टर के व्यवहार से बहुत आहत है, जिसके बाद मामले की जांच एसडीओपी सौम्या अग्रवाल को सौंपी गई थी. जांच में एएसआई की शिकायत सही पाई गई, ये रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी गई थी. पुलिस मुख्यालय ने पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट के तथ्य सरकार को बता दिया है.हालांकि, इस रिपोर्ट पर आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं.

यह है पूरा मामला

19 जनवरी को एएसआई नरेश शर्मा की ड्यूटी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन रैली में लगाई गई थी. विभाग से जारी आदेश के अनुसार नरेश शर्मा ब्यावरा में वैष्णो देवी मंदिर के सामने गाड़ी में बैठकर रैली की रिर्काडिंग कर रहे थे, इसी दौरान करीब 1.30 बजे कलेक्टर निधि निवेदिता वहां पहुंची और रैली को लेकर पूछताछ करने लगी. फिर अचानक निधि निवेदिता, नरेश शर्मा पर नाराज हो गई और फटकार लगाने के साथ एक तमाचा भी रसीद कर दिया था.

गृह मंत्री ने कहा पूरे मामले में होगी कार्यवाही

गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि एएसआई को थप्पड़ मारने के मामले की रिपोर्ट हमें मिल गई है. इस पूरे मामले में कार्यवाही की जाएगी. मुख्यमंत्री कमलनाथ के संज्ञान में भी यह मामला है. मामले में एफआईआर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया