लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: अयोध्या विवाद पर फैसले के मद्देनजर सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द

By भाषा | Updated: November 2, 2019 17:33 IST

जारी परिपत्र में कहा गया है कि इस अवधि में अपरिहार्य परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक/जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि हेतु अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे। वरिष्ठ स्तर पर आवश्यकता होने पर पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन उपरांत अवकाश स्वीकृत होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में एक नवंबर से आगामी आदेश तक पुलिसवालों को नहीं मिलेंगी छुट्टियां।मिलाद-उन-नबी और गुरुनानक जयंती और अयोध्या प्रकरण पर फैसला बना वजह।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक मामले में इसी महीने उच्चतम न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाने की संभावना और त्यौहारों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसी भी पुलिसकर्मी को अवकाश नहीं देने का फैसला लिया है। सरकार ने इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों को शुक्रवार को जारी परिपत्र में कहा गया है, ‘‘नवंबर माह में पड़ने वाले त्योहारों मिलाद-उन-नबी और गुरुनानक जयंती, अयोध्या प्रकरण पर शीर्ष अदालत के संभावित निर्णय के आलोक में सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक नवंबर 2019 से आगामी आदेश तक समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया जाता है।’’

इसमें कहा गया है कि इस अवधि में अपरिहार्य परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक/जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि हेतु अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे। वरिष्ठ स्तर पर आवश्यकता होने पर पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन उपरांत अवकाश स्वीकृत होंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशअयोध्या विवादअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां