लाइव न्यूज़ :

कोरोना से उबरने के बाद पड़ोसियों के बर्ताव से परेशान है ये शख्स, घर बेचकर दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर है परिवार

By सुमित राय | Updated: April 13, 2020 15:37 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने के बाद पड़ोसियों के बर्ताव से पूरा परिवार परेशान है और उनका मनोबल जबाव देने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाला शख्स कोरोना से ठीक हो चुका है।पड़ोसियों ने भ्रम फैला दिया है जिस कारण लोग उनसे दूरी बनाकर अलग बर्ताव कर रहे है।

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच कई लोग इस महामारी के चपेट में आने के बाद इसे मात देकर ठीक भी हुए है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाला एक शख्स इस वायरस से ठीक होने के बाद अब पड़ोसियों के बर्ताव से परेशान हैं और अपना घर बेचकर दूसरी जगह शिफ्ट होने का फैसला किया है।

दरअसल, शिवपुरी के रहने वाला शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और इलाज के बाद वो ठीक हो गया है, लेकिन इस बीच पड़ोसियों ने भ्रम फैला दिया है जिस कारण लोग उनसे दूरी बनाकर अलग प्रकार का बर्ताव कर रहे है। पड़ोसी लोगों से उस गली में नहीं जाने के लिए कहते है, जिस गली से हमारा परिवार गुजरता है, यहां तक कि हमारे दूध और सब्जी देने वाले को भी लोगों ने मना कर दिया है।

शख्स ने बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद जब वे अपने घर लौटे तो पड़ोसियों द्वारा उनके तथा माता पिता के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है जिसके कारण उनका मनोबल जबाव देने लगा है। इसके बाद उन्होंने यहां से अपना घर बेचकर दूसरी जगह जाने का फैसला किया है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक मध्य प्रदेश में 564 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है और इस महामारी से अब तक 36 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 9152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 308 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 856 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 18.5 लाख के पार चली गई है, जबकि 1 लाख 14 हजार लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां