मध्य प्रदेश: IAS अधिकारियों समेत 8 लोगों से भरी नाव भोपाल की बड़ी झील में पलटी

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: February 20, 2020 02:29 PM2020-02-20T14:29:25+5:302020-02-20T14:46:08+5:30

भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स बैठक के दौरान आईपीएस अधिकारियों का नाव हादसे का शिकार हो गई।

Madhya Pradesh: 8 people, including IPS officers rescued after boat capsized in Badi Jheel in Bhopalमध्य प्रदेश के भोपाल की बड़ी झील एक नाव हादसा हो गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों समेत कुछ लोगों से भरी एक नाव झील में पलट गई। दरअसल, भोपाल मे | मध्य प्रदेश: IAS अधिकारियों समेत 8 लोगों से भरी नाव भोपाल की बड़ी झील में पलटी

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव पर आईपीएस अधिकारी सवार थे। (फोटो- एएनआई)

Highlightsमध्य प्रदेश के भोपाल की बड़ी झील एक नाव हादसा हो गया। आईपीएस अधिकारियों समेत कुछ लोगों से भरी एक नाव झील में पलट गई।हादसे का शिकार हुए आईपीएस अधिकारियों समेत आठ लोगों को बचा लिया गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल की बड़ी झील एक नाव हादसा हो गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों समेत कुछ लोगों से भरी एक नाव झील में पलट गई। दरअसल, भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स बैठक के दौरान आईपीएस अधिकारियों की नाव हादसे का शिकार हो गई। फौरन बचाव कार्य शुरू किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए आईपीएस अधिकारियों समेत आठ लोगों को बचा लिया गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में आईपीएस अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी सांस्कृतिक समारोह का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

टीओआई की खबर के मुताबिक, बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बुधवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियों का लुत्फ लेते हुए देखे गए। सूफी, कव्वाली,  नाटक, नृत्य और अन्य विशेष प्रदर्शनों के साथ यह कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।

बता दें कि पिछले वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाने के दौरान एक बड़ा नाव हादसा हो गया था। नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान हादसे में से आठ लोग बचकर निकल पाए थे। वे या तो खुद तैर कर निकले थे या उन्हें मौके पर मौजूद नाविकों ने बचाया था।

Web Title: Madhya Pradesh: 8 people, including IPS officers rescued after boat capsized in Badi Jheel in Bhopalमध्य प्रदेश के भोपाल की बड़ी झील एक नाव हादसा हो गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों समेत कुछ लोगों से भरी एक नाव झील में पलट गई। दरअसल, भोपाल मे

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे