लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी के दौरान 14 साल के छात्र की मौत

By भाषा | Updated: January 26, 2020 19:10 IST

कनोडिया ने बताया कि घटना के बाद सुसनेर के शासकीय मिडिल स्कूल के ग्राउंड में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये तथा दो मिनट का मौन रख उसे श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। 

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जा रही प्रभात फेरी में सूरज को अचानक सीने में दर्द हुआ और फिर चक्कर आ गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुसनेर नगर पंचायत एवं जनपद द्वारा आयोजित किया जा रहा था।

आगरमालवा जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर सुसनेर में गणतंत्र दिवस पर रविवार को निकाली जा रही प्रभात फेरी के दौरान 14 वर्षीय एक छात्र की कथित रूप से चक्कर आने से मौत हो गई। सुसनेर पुलिस थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जा रही प्रभात फेरी में सूरज को अचानक सीने में दर्द हुआ और फिर चक्कर आ गया।

इसके बाद तुरन्त उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह सुसनेर के निजी संतोष कैथोलिक हाईस्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। वह आगरमालवा जिले के ग्राम परसुलिया का निवासी था और उसके पिता का नाम बद्रीलाल है। उन्होंने बताया कि छात्र की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वह अपने स्कूल के बच्चों के साथ नगर में प्रभात फेरी करते हुए सुसनेर के शासकीय मिडिल स्कूल के ग्राउंड में जा रहा था। इस कार्यक्रम का आयोजन सुसनेर नगर पंचायत एवं जनपद द्वारा आयोजित किया जा रहा था।

कनोडिया ने बताया कि घटना के बाद सुसनेर के शासकीय मिडिल स्कूल के ग्राउंड में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये तथा दो मिनट का मौन रख उसे श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव