लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिद गिराये जाने की घटना पर तब के गृह सचिव माधव गोडबोले ने कहा, 'राजीव गांधी राम मंदिर आंदोलन के दूसरे कारसेवक'

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2019 14:02 IST

माधव गोडबोले ने इन बातों का जिक्र अपनी किताब 'द बाबरी मस्जिद-राम मंदिर डिलेमा: एन एसिड टेस्ट फॉर इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन' में किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'हमने आर्टिक 355 लगाने का प्रस्ताव रखा था जिससे यूपी में तब राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता था''मंदिर के लिए पत्थर रखने की रस्म राजीव गांधी के कार्यकाल में हुई, इसलिए मैं उन्हें दूसरा कारसेवक मानता हूं'राजीव गांधी ने शुरुआत में ही इस मसले के हल विचार किया होता तो समस्या का हल निकल आता

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर इसी महीने सुप्रीम कोर्ट के आने वाले संभावित फैसले से पहले बाबरी मस्जिद गिराये जाने की घटना के समय केंद्रीय गृह सचिव रहे माधव गोडबोले का बड़ा बयान सामने आया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार माधव गोडबोले ने कहा कि बाबरी मस्जिद का ताला खुलवाने और मंदिर के लिए पत्थर रखने की रस्म राजीव गांधी के कार्यकाल में हुई और इसलिए वे उन्हें इस पूरे आंदोलन का दूसरा कारसेवक मानते हैं। गोडबोले के अनुसार पहले कारसेवक वे जिला मजिस्ट्रेट हैं जिन्होंने इन सब की शुरुआत की इजाजत दी। 

साथ ही गोडबोले ने ये भी कहा कि राजीव गांधी ने शुरुआत में ही इस मसले के हल पर ज्यादा तत्परता से विचार किया होता तो समस्या का हल निकल आता जो सभी को मान्य होता।

माधव गोडबोले ने इन बातों का जिक्र अपनी किताब 'द बाबरी मस्जिद-राम मंदिर डिलेमा: एन एसिड टेस्ट फॉर इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन' में भी किया है और कहते हैं कि जब बाबरी मस्जिद गंभीर खतरने में थी तब नरसिम्हा राव के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वीपी सिंह भी समय से कोई ठोस कदम उठाने में विफल रहे।

'घटना से पहले संशय में रहे नरसिम्हा राव'

साल 1992 में बाबरी मस्जिद गिराये जाने की घटना पर गोडबोले ने कहा कि तब के हालात के दौरान राज्य सरकार बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही थी और ऐसे में आर्टिकल 355 लगाया जाने का प्रस्ताव था ताकि मस्जिद को बचाने के लिए केंद्रीय बल उत्तर प्रदेश भेजा जा सके।

गोडबोले ने कहा, 'हमने आर्टिकल 355 लगाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके द्वारा केंद्रीय बलों को उत्तर प्रदेश भेजा जा सकता था और फिर राष्ट्रपति शासन भी लगाया जा सकता था।'

गोडबोल के अनुसार, 'हमने कई योजनाएं बना रखी थी क्योंकि राज्य सरकार सहयोगात्मक नहीं थी। उस समय प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव इस बात को लेकर संशय में थे कि संभवत: संविधान के तहत उनके पास ऐसी शक्ति है या नहीं जिससे वे इस परिस्थिति में राष्ट्रपति शासन लगा पाते।'

गोडबोले ने ये भी कहा कि अगर राजीव गांधी ने कदम उठाए होते तो समस्या के हल का रास्ता खोजा जा सकता था क्योंकि राजनीतिक परिस्थिति दोनों और मजबूत नहीं थी। ऐसे में सभावना थी कि कुछ के बदले कुछ के आधार पर रास्ता निकल आता और सभी को वो मान्य होता।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाबाबरी मस्जिद विवादअयोध्या विवादराजीव गाँधीअयोध्यासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह