लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार आइच ने त्रिशक्ति कोर की कमान संभाली

By भाषा | Updated: October 22, 2021 14:50 IST

Open in App

कोलकाता, 22 अक्टूबर लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार आइच ने शुक्रवार को सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर की कमान संभाली। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र आइच जून 1986 में सेना में शामिल हुए थे।

पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास सुकना स्थित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिशक्ति कोर के अनुकरणीय समर्पण का जिक्र करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल आइच ने सैनिकों की निरंतर निस्वार्थ सेवा और अभियान के लिए सदा तैयार रहने की तत्परता की सराहना की।

अधिकारी ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल आइच के पास हर तरह के इलाकों और क्षेत्रों में व्यापक अभियानगत अनुभव है, जिसमें उग्रवाद-रोधी, बर्फ से ढंके अत्यधिक ऊंचे इलाकों और रेगिस्तानी क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सेना के एक बटालियन की कमान भी संभाली थी और गुलमर्ग में ‘हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल’ के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल