लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: मलूक नागर रालोद में शामिल, मतदान से पहले बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2024 11:45 IST

LS polls 2024:  मलूक नागर गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमलूक नागर उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद हैं।जयंत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए। मायावती को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। 

LS polls 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व बसपा नेता मलूक नागर दिल्ली में पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए। नागर उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद हैं। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से सांसद रितेश पांडे भी बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। चौधरी ने कहा कि मलूक नागर को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर आशा व्यक्त की और एकता को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्र पर प्रकाश डालते हुए चौधरी ने कहा कि मलूक नागर पहले पार्टी की युवा शाखा से जुड़े थे, जो इस मुद्दे के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में बात करना गलत नहीं है। मैंने अपने सभी विधायकों को लिखा है कि विधायक निधि से कुल 51% अल्पसंख्यकों पर खर्च किया जाना चाहिए। हमारी पहली पार्टी है, जिसने अपने सांसदों को ऐसा करने के लिए कहा है।

आरएलडी में शामिल होने के बाद सांसद मलूक नागर ने कहा कि जब मैं सांसद बना तो आरएलडी, समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई। जयंत जी ने भी अहम भूमिका निभाई। मैंने हमेशा पार्टी से ऊपर उठकर संसद में कई मुद्दे उठाए हैं।

नागर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और जयंत चौधरी के साथ काम करना चाहता हूं। बसपा की स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया गया। आप ही बताएं। कोई एमएलए और सांसद कब तक घर पर बैठे रहेगा। जनता के बीच काम करना पड़ता है। इस लिए बसपा छोड़ दी। बिजनौर के सांसद ने कहा कि अब चुनाव के समय यहां पर अलग समीकरण होगा।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बीएसपीमायावतीजयंत चौधरीउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?