LPG Price: महीने के पहले ही दिन महंगाई ने दिया झटका, 100 रुपये बढ़े सिलेंडर के दाम

By विनीत कुमार | Published: December 1, 2021 08:33 AM2021-12-01T08:33:30+5:302021-12-01T08:54:01+5:30

LPG Price hike: एलपीजी सिलेंडर के जरिए आम लोगों पर महंगाई की एक और मार दिसंबर के पहले दिन लोगों पर पड़ी है। राहत की बात बस ये है कि केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

LPG Price December 2021 new rate commercial cylinder rate hike by Rs 100 | LPG Price: महीने के पहले ही दिन महंगाई ने दिया झटका, 100 रुपये बढ़े सिलेंडर के दाम

LPG Price: एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े (फाइल फोटो)

Highlightsपेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये का इजाफा किया है।पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 266 रुपये तक बढ़ा दिये गये थे।दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 2101 रुपये हो गया है, घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं।

नई दिल्ली: पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से महंगाई का एक और झटका दिसंबर महीने के पहले ही दिन दिया गया है। देश में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इससे पहले पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 266 रुपये तक बढ़ा दिये गये थे। अब इसमें 100 रुपये की वृद्धि की गई है। ऐसे में रेस्तरां आदि में खाना-पीना महंगा हो सकता है।  बहरहाल, इस वृद्धि के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 2101 रुपये हो गया है।

इसके अलावा कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 2177 रुपये होगा। मुंबई में इसकी कीमत अब 2051 रुपये और चेन्नई में 2234 रुपये होगी। अक्टूबर में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1736.5 रुपये थे। वहीं कोलकाता में 1805.5 रुपये और मुंबई में 1685 रुपये इसके दाम थे।

चुनाव की वजह से रेट नहीं बढ़ने की थी उम्मीद

उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए संभवत: एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। आम लोगों के लिए राहत की बात यही है कि 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के रेट जस के तस रखे गए हैं। इसमें बदलाव नहीं किया गया है।

घरेलू LPG सिलेंडर के क्या हैं रेट

बिना सब्सिडी वाले एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत अभी दिल्ली में 899.50 रुपये है। आखिरी बार इसके दाम में 6 अक्टूबर को वृद्धि की गई थी। कोलकाता में यह दाम 926 रुपये और मुंबई में 899.5 रुपये है। चेन्नई में यह कीमत 915.5 रुपये है। बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां अमूमन हर महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम को रिवाइज करती हैं।

Web Title: LPG Price December 2021 new rate commercial cylinder rate hike by Rs 100

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे