लाइव न्यूज़ :

मतदान के लिए नहीं, प्याज खरीदने के लिए लगी है लंबी लाइन, कीमत सिर्फ 35 रु. प्रति किलो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 30, 2019 10:09 IST

बिस्कोमान के काउंटर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्याज खरीदने के लिए लोगों को लंबी पंक्तियों में लगना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना और आरा में सस्ती दर पर प्याज खरीदने के लिए जन सैलाब उमड़ा है।बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (बिस्कोमान) 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेंच रहा है।

बिहार में किसानों को राहत सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले एक सहकारी संघ ने लोगों को सस्ती दर पर प्याज देने का वीणा उठाया है। बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (बिस्कोमान) 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेंच रहा है। बिस्कोमान के काउंटर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्याज खरीदने के लिए लोगों को लंबी पंक्तियों में लगना पड़ रहा है। 

बिस्कोमान के अधिकारियों को प्याज उपलब्ध कराने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सस्ती दर में प्याज खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े, जिससे व्यवस्था प्रबंधन में दिक्कत आई। 

नाराज भीड़ ने कथित तौर पर अधिकारियों पर पत्थरबाजी की। इससे बचने के लिए अधिकारियों ने हेलमेट पहने हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, ''एक अधिकारी रोहित कुमार ने कहा, ''पत्थरबाजी और भगदड़ की घटनाएं हुई हैं। इससे बचने के लिए हमारे पर यही एक विकल्प था। हमें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।''

बता दें कि देश के ज्यादातर हिस्सों से प्याज की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर खबरें हैं। दिल्ली-एनसीआर में सब्जी बाजारों में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। सीजन में आमतौर पर यह 20-30 रुपये प्रति किलो मिलता है। प्याज महंगा होने के कारण लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है और उनकी रसोई की जरूरत प्रभावित हुई है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं