बीजेपी पर भड़कीं राबड़ी देवी, पीएम मोदी को बताया 'जल्लाद'
By स्वाति सिंह | Published: May 8, 2019 12:49 PM2019-05-08T12:49:59+5:302019-05-08T12:51:18+5:30
राबड़ी देवी ने यह बयान जेडीयू नेता संजय सिंह के जवाब में दिया है। दरअसल, मंगलवार (7 मई) को जेडीयू नेता संजय सिंह ने मीसा भारती की तुलना सूपर्णखा से कर दी। उन्होंने कहा था कि लालू के परिवार में मीसा का रोल सूपर्णखा जैसी है वो सिर्फ भाइयों को लड़ाने का काम करती हैं।'
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां चरम पर है। इसके साथ ही नेताओं के बीच जुबानी जंग भी परवान पर चढ़ा है। राजद नेता और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बुधवार को बीजेपी पर विवादित टिपण्णी की। राबड़ी देवी ने कहा 'उन्होंने (प्रियंका गांधी) दुर्योधन बोल के गलत किया हो, उनको दूसरी भाषा बोलनी चाहिए, वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद, जो जज को और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होगा, खूंखार होगा।'
राबड़ी देवी ने यह बयान जेडीयू नेता संजय सिंह के जवाब में दिया है। दरअसल, मंगलवार (7 मई) को जेडीयू नेता संजय सिंह ने मीसा भारती की तुलना सूपर्णखा से कर दी। उन्होंने कहा था कि लालू के परिवार में मीसा का रोल सूपर्णखा जैसी है वो सिर्फ भाइयों को लड़ाने का काम करती हैं।'
प्रियंका गांधी ने दुर्योधन से की थी पीएम मोदी तुलना
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा के अंबाला में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी दुर्योधन की तरह हैं। लेकिन पीएम मोदी को ये नहीं पता कि दुर्योधन का भी घमंड खत्म हो गया था और एक दिन पीएम मोदी का भी खत्म हो जाएगा।
प्रियंका गांधी ने कहा, चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी भी ये नहीं कहते कि उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है या नहीं। कभी शब्दों के नाम पर वोट मांगते हैं तो कभी मेरे परिवार के शहीद हुए सदस्यों के नाम पर वोट मांगते हैं।
राजीव गांधी पर पीएम मोदी द्वारा किए गए विवादित टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।
प्रियंका गांधी ने रैली में रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि इनकी सरकार बस जुमलेबाजी की है। ये सिर्फ बड़े-बडे़ वादें कर सकते हैं लेकिन कोई काम नहीं करते। जमीनी हकीकत ये है कि इन्होंने कोई काम नहीं किया है।