Loksabha Election 2024: पांच राज्यों में कांग्रेस-आप में गठजोड़, मिलकर भाजपा को हराएंगे!

By धीरज मिश्रा | Published: February 24, 2024 11:46 AM2024-02-24T11:46:49+5:302024-02-24T12:09:19+5:30

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह साथ मिलकर पांच राज्यों में चुनाव लड़ेंगे।

Loksabha Election 2024 Congress-AAP alliance in five states, together we will defeat BJP | Loksabha Election 2024: पांच राज्यों में कांग्रेस-आप में गठजोड़, मिलकर भाजपा को हराएंगे!

Photo credit twitter

Highlightsपंजाब में आप-कांग्रेस अकेले-अकेले लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 4 पर आप 3 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव गोवा की दो लोकसभा सीट भी आप ने कांग्रेस को दी

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह साथ मिलकर पांच राज्यों में चुनाव लड़ेंगे। आप और कांग्रेस के बीच गठजोड़ हो गया है। दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। 
कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं।

कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीट (भरूच और भावनगर) पर आप के उम्मीदवार होंगे। गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा। दिल्ली लोकसभा में 7 लोकसभा सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी- नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में लोकसभा चुनाव आप और कांग्रेस अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने खुद से तय किया है कि 13 लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगी।

मालूम हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई मंचों से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि पंजाब में कांग्रेस के साथ किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं होगा। मान ने कहा था कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में संदीप पाठक ने इस पर मुहर लगा दी है।

Web Title: Loksabha Election 2024 Congress-AAP alliance in five states, together we will defeat BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे