Lokmat Parliamentary Awards 2022: लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स का दिल्ली में आज आयोजन, नेशनल कॉनक्लेव में शामिल होंगे दिग्गज नेता, जानिए डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 14, 2023 06:44 AM2023-03-14T06:44:52+5:302023-04-28T14:41:33+5:30

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स-2022 के तहत पुरस्कारों वितरण आज किया जाएग। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे।

Lokmat Parliamentary Awards 2022 and national conclave to be held in Delhi today, know all details | Lokmat Parliamentary Awards 2022: लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स का दिल्ली में आज आयोजन, नेशनल कॉनक्लेव में शामिल होंगे दिग्गज नेता, जानिए डिटेल

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स का दिल्ली में आज आयोजन

नई दिल्ली : लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स-2022 के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। उन्हीं के हाथों पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। संसदीय लोकतंत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद के सदस्यों को आठ अलग-अलग श्रेणियों (जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल) में पुरस्कार दिया जाएगा। 

यह भव्य समारोह दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्री नारायण राणे, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी आदि नेता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

अवॉर्ड विजेता

मल्लिकार्जुन खड़गे, भर्तृहरी महताब, असदुद्दीन ओवैसी, डेरेक ओ’ब्रायन, वंदना चव्हाण, तेजस्वी सूर्या, मनोज कुमार झा, लॉकेट चॅटर्जी।

लोकमत नेशनल कॉनक्लेव का आयोजन

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स-2022 के पुरस्कार वितरण समारोह से पहले ‘लोकमत नेशनल कॉनक्लेव’ का भी आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता ‘भारतीय लोकतंत्र : परिपक्वता के कितने करीब’ (इंडियन डेमोक्रेसी : हाऊ क्लोज टू मैच्युरिटी) विषय पर अपने विचार रखेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और शिवसेना ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी हिस्सा लेंगी।

सर्वाधिक विश्वसनीयता के प्रतिष्ठित लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स संसद के उत्कृष्ट सदस्यों को उनके योगदान के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों (लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 4) में हर साल प्रदान किया जाता है। जूरी बोर्ड ने विजेताओं का चयन करने के लिए वर्ष 2020 और 2021 के दौरान सभी सांसदों के संसदीय योगदान का अध्ययन किया।

इससे पहले के वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार जैसे दिग्गज राजनेताओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Web Title: Lokmat Parliamentary Awards 2022 and national conclave to be held in Delhi today, know all details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे