लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2018: विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा पकौड़े बेचना भी है रोजगार

By मेघना वर्मा | Updated: December 13, 2018 18:23 IST

Lokmat National Conclave 2018: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी जी ही नेता हैं 2019 में भी वही रहेंगे। अहंकार का मुद्दा नहीं है हर चुनाव अपने आप में अलग होता है। 

Open in App

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोकमत के नेशनल कॉन्क्लेव में कहा कि लोग भले ही मजाक उड़ाएं लेकिन पकौड़े बेचना भी एक तरह का रोजगार ही है। आपको बता दें लोकमत के दिल्ली संस्करण को एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण, लोकमत पार्लियामेंन्ट्री अवॉर्ड्स का आयोजन किया जा रहा है।

इस पुरस्कार वितरण से पहले 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' का आयोजन भी हो रहा है। इसी कॉन्क्लेव में विकास मंत्री ने अपनी बात रखी है। 

राजस्थान में हुए चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि महाभारत में कहा गया है कि जंग में लोग मरते हैं तो चुनाव के पहले हम भी आत्मविश्वास से भरे थे लेकिन जनता ने क्या सोच कर फैसला लिया है वो आप पहले नहीं जान सकते। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मैंने कांग्रेस को कभी रिजनल पार्टी नहीं कहा वो हमेशा से राष्ट्रीय पार्टी थी और रहेगी। उन्होंने कहा आज बीजेपी के पास 16 राज्य हैं। कांग्रेस और भाजपा का वोट प्रतिशत लगभग बराबर ही था। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी जी ही नेता हैं 2019 में भी वही रहेंगे। अहंकार का मुद्दा नहीं है हर चुनाव अपने आप में अलग होता है। 

भाजपा के नेता मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर पदासीन जावड़ेकर केंद्रीय मंत्री हैं। 2008 में महाराष्ट्र से संसद के सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए गए थे। साथ ही 2014 में वे फिर से मध्य प्रदेश से निर्वाचित किए गए थे। जावड़ेकर सिर्फ पर्यावरण और वन्यजीव के मुद्दों पर ही नहीं बल्कि वास्तविक जीवन में भी बेहद संवेदनशील हैं। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

भारतलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 14 मार्च को होगा आयोजित

भारतवरिष्ठ कांग्रेसी एके एंटनी को मिलेगा लोकमत संसदीय पुरस्कार 2022 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, कुल आठ सांसद अलग-अलग कैटेगरी में होंगे सम्मानित

राजनीतिLokmat Parliamentary Awards: ओवैसी बोले, लोकसभा की 23% सीटों पर क्षेत्रीय दलों के सदस्य काबिज, देश में राष्ट्रीय पार्टियों की जरूरत नहीं

भारतLokmat Parliamentary Awards: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, शिवसेना ने हमें महाराष्ट्र में दगा दिया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है