Lokmat Parliamentary Awards 2018: उपराष्ट्रपति नाडयू के हाथों दिए जाएंगे 8 सांसदों काे सम्मान, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

By उस्मान | Published: December 13, 2018 01:58 PM2018-12-13T13:58:35+5:302018-12-13T14:04:04+5:30

लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान देने वाले दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' (Lokmat Parliamentary Awards 2018) समारोह का आज यानी गुरुवार को आयोजन हो रहा है।

lokmat parliamentary award 2018 ceremony time, schedule, guest list, chief guest, venue | Lokmat Parliamentary Awards 2018: उपराष्ट्रपति नाडयू के हाथों दिए जाएंगे 8 सांसदों काे सम्मान, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

Lokmat Parliamentary Awards 2018: उपराष्ट्रपति नाडयू के हाथों दिए जाएंगे 8 सांसदों काे सम्मान, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान देने वाले दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' (Lokmat Parliamentary Awards 2018) समारोह का आज यानी गुरुवार को आयोजन हो रहा है। उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू के हाथों दिए जाने वाले पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

लोकमत संसदीय पुरस्कार के विजेता निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए, जीवन गौरव पुरस्कार : राकांपा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (राज्यसभा), पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी (लोकसभा)। उत्कृष्ट सांसद के रूप में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद तथा लोकसभा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का चयन किया गया।

इसके साथ ही उत्कृष्ट कामकाज के लिए महिला सांसद कानीमोझी, हेमामालिनी, रमा देवी तथा छाया वर्मा को 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' से उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। समारोह 15, जनपथ पर स्थित डॉ। आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के सभागृह में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। यह है पूरा कार्यक्रम- 

5.50 बजे, माननीय उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्वागत
5.55 बजे, राष्ट्रीय गान 
5.56 बजे, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ
6.58 बजे, गुलाब और प्रेस की स्वतंत्रता स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत
6. 02 बजे, लोकमत दिल्ली लोगो की पहली सालगिरह का अनावरण 
6.05 बजे, पूर्व राज्यसभा सांसद और लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा द्वारा स्वागत भाषण
6.10 बजे, पूर्व मुख्यमंत्री और लोकमत जूरी बोर्ड के सदस्य फारुक अब्दुल्ला का भाषण
6.15 बजे, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का भाषण
6.20 बजे, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भाषण
6.25 बजे, पुरस्कार वितरण 
6.45 बजे, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का भाषण
7.10 बजे, लोकमत समूह के संपादक राजेन्द्र दर्डा का धन्यवाद भाषण
7.15 बजे, राष्ट्रीय गान 
7.15 बजे, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का प्रस्थान 

Web Title: lokmat parliamentary award 2018 ceremony time, schedule, guest list, chief guest, venue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे