लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: सीताराम येचुरी ने कहा- केंद्र सरकार में 5 लाख पद खाली, लेकिन युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2023 14:54 IST

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीताराम येचुरी ने कहा कि यह कैसा विकास है जहां, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, मनरेगा बजट में कटौती हो रही है। 5 लाख से अधिक केंद्र में पद खाली है। अग्निवीर का क्या मतलब है। युवा 4 साल के बाद क्या करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा के महासचिव ने कहा- केंद्र सरकार के कारण देश में रोजगार कम हो रहे हैंउन्होंने केंद्र की अग्निवीर योजना पर उठाया सवाल, कहा- युवा 4 साल के बाद क्या करेगा?युचुरी ने केंद्र पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया

Lokmat National Conclave: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में मोदी सरकार पर हमला किया। येचुरी ने कहा कि केंद्र सरकार में 5 लाख पद खाली है और युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। केंद्र सरकार के कारण देश में रोजगार कम हो रहे हैं।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीताराम ने कहा कि यह कैसा विकास है जहां, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, मनरेगा बजट में कटौती हो रही है। 5 लाख से अधिक केंद्र में पद खाली है। अग्निवीर का क्या मतलब है। युवा 4 साल के बाद क्या करेगा। 

उन्होंने कहा कि देश में फासीवाद चल रहा है। भारतीय संविधान में विरोधाभास चल रहा है। अनुच्छेद 370 से एनडीए सरकार ने क्या हासिल किया। पीएम मोदी को अटल जी बात याद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में रेल को बेचने का काम हो रहा है। संसद में सत्ता पक्ष विरोध कर रहा है। युचुरी ने विपक्ष की आवाज को दबाए जाने का आरोप केंद्र पर लगाया। 

उन्होंने कहा कि देश के किसान और मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। सरकार के खिलाफ बोलने पर सीबीआई और ईडी से डराया जाता है। विपक्ष के कई नेता जेल में हैं। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के विधायक और मंत्री कोई भष्टाचार नहीं करते हैं। पीएम मोदी विपक्ष की आवाज को बंद करना चाहते हैं।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डमोदी सरकारSitaram Yechury
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां