लाइव न्यूज़ :

लोकसभाः TMC MP सौगत रॉय ने सीतारमण पर पहनावे को लेकर की टिप्पणी, भाजपा ने कहा-यह नारी जाति का अपमान, माफी मांगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2020 19:14 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रॉय की टिप्पणी को कार्यवाही से निकाल दिया। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक पर विरोध दर्ज कराते हुए देश में अर्थव्यवस्था की बुरी स्थिति का जिक्र किया तो सीतारमण पर निशाना साधते हुए एक टिप्पणी की।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता पक्ष के सदस्यों ने नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उनसे बिना शर्त माफी मांगने को कहा।वह एक वरिष्ठ सदस्य हैं। वह क्या बात कर रहे हैं? उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यह नारी जाति का अपमान है।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य भाजपा सदस्यों को भी तृणमूल कांग्रेस सदस्य की टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा गया।

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस सदस्य सौगत रॉय की सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर की गयी निजी टिप्पणी पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उनसे बिना शर्त माफी मांगने को कहा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रॉय की टिप्पणी को कार्यवाही से निकाल दिया। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक पर विरोध दर्ज कराते हुए देश में अर्थव्यवस्था की बुरी स्थिति का जिक्र किया तो सीतारमण पर निशाना साधते हुए एक टिप्पणी की।

हम भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यह हमारी संस्कृति नहीं है

रॉय से नाराजगी जताते हुए जोशी ने कहा, ‘‘हम भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यह हमारी संस्कृति नहीं है। वह एक वरिष्ठ सदस्य हैं। वह क्या बात कर रहे हैं? उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यह नारी जाति का अपमान है।’’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य भाजपा सदस्यों को भी तृणमूल कांग्रेस सदस्य की टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा गया। सीतारमण ने विधेयक पर अपने बयान में इसका कड़ा विरोध किया और रॉय की निजी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘क्या प्रोफेसर सौगत रॉय अन्य चीजों से विचलित हुए बिना केवल सुन सकते हैं।’’

दरअसल टीएमसी सांसद ने संसद की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे पर टिप्पणी की। इसको लेकर सत्तापक्ष के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और लोकसभा में जमकर हंगामा किया. सौगत राय की टिप्पणी के बाद उन्हें लोकसभा की कार्यवाही से अलग कर दिया गया, सत्तापक्ष के सांसदों ने टीएमसी सांसद सौगत रॉय से माफी की मांग की। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय का कहना था कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्होंने कुछ भी असंसदीय कहा है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीनिर्मला सीतारमणकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों