लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्यकर्मियों, सरकारों को दी बधाई

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर देशवासियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि शत-प्रतिशत लोगों को टीके की खुराक का लक्ष्य जल्द हासिल होगा।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को 100 करोड़ टीकाकरण की अद्भुत उपलब्धि की बधाई। सरकारों के सक्रिय प्रयास तथा स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम लोगों के सहयोग से हम अपने नागरिकों को कोविड-19 से सुरक्षित बनाने की ओर तेजी से अग्रसर हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आशा है 100 प्रतिशत लोगों को टीके की खुराक का लक्ष्य जल्द हासिल होगा।’’

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एक अरब टीकाकरण के मील का पत्थर हासिल करने पर भारत को बधाई। उन्होंने कहा कि वह डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के नि:स्वार्थ कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हैं ।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 100 करोड़ को पार कर गया। देश में टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल