ओडिशा लोकसभा चुनाव: पुरी से 13278 वोटों से पीछे चल रहे हैं बीजेपी के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2019 07:59 AM2019-05-24T07:59:30+5:302019-05-24T08:05:41+5:30

ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों हैं जिनमें से बीजेपी दो सीटें जीच चुकी है जबकि 8 सीटों पर आगे चल रही है। वही नवीन पटनायक की पार्टी बीजद दो सीटों पर जीत चुकी है और 10 पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ 1 सीट पर आगे चल रही है।

LOK SABHA RESULT 2019 puri lok sabha seat Dr Sambit Patra vs PINAKI MISRA | ओडिशा लोकसभा चुनाव: पुरी से 13278 वोटों से पीछे चल रहे हैं बीजेपी के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा

पुरी लोकसभा: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेसी दिग्गज पिनाकी मिश्र में कांटे की टक्कर

Highlightsमुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल ने 2014 में 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने 2014 में केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज की थी।

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्र के बीच  टक्कर जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 07.50 मिनट तक संबित पात्रा को कुल 524504 वोट मिल चुके थे। वहीं पिनाकी मिश्र को 537782 वोट मिले थे। पिनाकी मिश्र 13,278 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा उम्मीदवार बालासोर, बारगढ़, भुवनेश्वर, बोलनगीर, कालाहांडी, सुन्दरगढ़, सम्बलपुर में आगे चल रहे हैं। सुन्दरगढ़ से केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव जबकि पुरी से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा मैदान में हैं। भाजपा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि 21 लोकसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 2014 में केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज की थी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल ने 2014 में 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

ओडिशा में बीजद सरकार बनाने की ओर अग्रसर

ओडिशा के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) देश भर में चल रहे मोदी लहर के बाद भी लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने की कगार पर है। पार्टी राज्य की कुल 147 सीटों में 84 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 28 सीटों पर आगे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य विपक्षी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा 16 सीटें जीत गई है जबकि उसके उम्मीदवार 8 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, अन्य राज्यों की तरह भाजपा और उसके सहयोगी ओडिशा में भी मजबूत स्थिति में हैं। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के महज 10 विधायक हैं। 

Web Title: LOK SABHA RESULT 2019 puri lok sabha seat Dr Sambit Patra vs PINAKI MISRA



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Odisha Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/odisha. Know more about Puri Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/odisha/puri/