लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को वापस मिला पुराना बंगला, लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने 12 तुगलक लेन पर स्थित बंगले को दोबारा आवंटित किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 8, 2023 15:45 IST

लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने 12 तुगलक लेन पर स्थित राहुल को पुराने बंगले को ही उन्हें दोबारा आवंटित किया है। इस बंगले में राहुल पिछले 19 साल से रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को अब उनका पुराना बंगला भी वापस मिल गया लोकसभा हाउसिंग कमेटी लिया फैसला12 तुगलक लेन पर स्थित पुराने बंगले को ही दोबारा आवंटित किया

नई दिल्ली: मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी को अब उनका पुराना बंगला भी वापस मिल गया है। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने 12 तुगलक लेन पर स्थित राहुल को पुराने बंगले को ही उन्हें दोबारा आवंटित किया है। इस बंगले में राहुल पिछले 19 साल से रह रहे थे। मोदी सरनेम मानहानि मामले में गुजरात की सेशन कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता भी चली गई थी और उन्हें बंगला भी खाली करना पड़ा था।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए, मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी।

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्टकांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए सजा पर तब तक रोक लगा दी है जब तक शीर्ष न्यायलय में मामला लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।

अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी संसद भी जाने के योग्य हो गए हैं।  संसद के मौजूदा मानसून सत्र में इस सप्ताह का गुरुवार 10 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से बहस में हिस्सा लेंगे। संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता उसी दिन बोलेंगे जिस दिन (10 अगस्त को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन को जवाब देने वाले हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा संसद बिलसंसद मॉनसून सत्रसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी