लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव पहला चरण: प्रमुख दलों ने उत्तर प्रदेश में करोड़पतियों को दिए टिकट

By भाषा | Updated: April 7, 2019 17:50 IST

पहले चरण में आगामी 11 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों पर मतदान होगा। एडीआर के प्रदेश प्रमुख संजय सिंह ने रविवार को बताया कि प्रत्याशियों की सम्पत्ति के ब्यौरे पर गौर करें तो 96 में से 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण में चुनाव लड़ रहे 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 8वीं और 12वीं के बीच घोषित की है।भाजपा, कांग्रेस और बसपा के सभी उम्मीदवार करोड़पति है।पहले चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.56 करोड़ रुपये है।

लोकसभा के लिये आगामी 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर भाजपा समेत प्रमुख दलों ने करोड़पति लोगों को उम्मीदवार बनाया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर पर्चा भरने वाले 96 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया।

इनमें भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने सभी सीटों पर करोड़पतियों को प्रत्याशी बनाया है। पहले चरण में आगामी 11 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों पर मतदान होगा। एडीआर के प्रदेश प्रमुख संजय सिंह ने रविवार को बताया कि प्रत्याशियों की सम्पत्ति के ब्यौरे पर गौर करें तो 96 में से 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है।

भाजपा, कांग्रेस और बसपा के सभी उम्मीदवार करोड़पति है। इनमें सबसे ज्यादा दो अरब 49 करोड़ 96 लाख 28 हजार 21 रुपये की सम्पत्ति बिजनौर से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर की है। उन पर सबसे ज्यादा 20 करोड़ 48 लाख 20 हजार 865 रुपये की देनदारी भी है। पहले चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.56 करोड़ रुपये है। तीन उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण घोषित नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की बात करें तो 96 में से 24 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर मुकदमे घोषित किये हैं। इनमें से 17 प्रत्याशियों ने खुद पर गम्भीर मुकदमे दर्ज होने की बात बताई है।

पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 8वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। वहीं, 45 (47 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। इसके अलावा दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता निरक्षर और चार ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।

प्रथम चरण में चुनाव लड़ रहे 56 उम्मीदवारों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है। जबकि 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 51 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है। एक उम्मीदवार ने अपनी आयु नहीं बतायी है। भाषा सलीम प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी