Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को फूंकेंगे भाजपा का चुनावी बिगुल, यूपी के बुलंदशहर से शुरू करेंगे प्रचार अभियान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 24, 2024 08:43 AM2024-01-24T08:43:01+5:302024-01-24T08:46:05+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस रहे हैं और 25 जनवरी को अपनी पहली चुनावी रैली उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में करेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: Prime Minister Narendra Modi can blow the election bugle on January 25, can start campaign from Bulandshahr in UP | Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को फूंकेंगे भाजपा का चुनावी बिगुल, यूपी के बुलंदशहर से शुरू करेंगे प्रचार अभियान

फाइल फोटो

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कसी कमर पीएम मोदी 25 जनवरी को अपनी पहली चुनावी रैली उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में करेंगेअयोध्या में रामलला भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब भाजपा पूरे जोश के साथ चुनावी मोड में है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की मुनादी जल्द ही बजा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस रहे हैं और 25 जनवरी को अपनी पहली चुनावी रैली उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम मोदी बीते सोमवार को अयोध्या में रामलला भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बुलंदशहर में चुनावी रैली करके 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का चुनावी अभियान शुरु कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर में भारी मतदान की संभावना को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता और भाजपा के नेता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल हो गये हैं।

भाजपा की निगाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उन 14 सीटों में से छह सीटों पर है, जहां साल 2019 में उसे छह निर्वाचन क्षेत्रों में हार मिली थी। भाजपा ने आठ पर भाजपा का कब्जा किया था। पीएम मोदी 2024 के चुनाव में इन सीटों पर स्थिति बदलने की तैयारी कर रहे हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी बुलंदशहर से चुनाव अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

बीजेपी का दावा है कि बुलंदशहर में पीएम मोदी की रैली में करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे। 25 जनवरी को बुलंदशहर के नवादा गांव में प्रधानमंत्री की निर्धारित सार्वजनिक बैठक में समर्थन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मेरठ कमिश्नरी में एक शूटिंग रेंज क्षेत्र भी शामिल है।

इस बीच, लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन की घोषणा करने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर निर्णय लेने के लिए कांग्रेस के साथ और बैठकें होंगी और हमें इंडिया गठबंधन को और मजबूत करना है।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी शामिल थे। उन्होंने कहा कि सीटों पर फैसले में जीतने की क्षमता ही मानदंड है।

सपा प्रमुख यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नई मतदाता सूची में पार्टी के समर्थक मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के नाम सूची से हटवाने का आरोप लगाया है। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: Prime Minister Narendra Modi can blow the election bugle on January 25, can start campaign from Bulandshahr in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे