लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "बार-बार चुनाव देश के लिए अच्छा नहीं है, भाजपा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लागू करने का प्रयास करेगी", राजनाथ सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 31, 2024 09:24 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बार-बार चुनाव देश के लिए अच्छा नहीं हैं और भाजपा अगले पांच वर्षों में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" प्रणाली को लागू करने का प्रयास करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बार-बार चुनाव देश के लिए अच्छा नहीं हैं भाजपा अगले पांच वर्षों में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" प्रणाली को लागू करने का प्रयास करेगीराजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा मानती ​​है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए

लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीते गुरुवार को कहा कि बार-बार चुनाव देश के लिए अच्छा नहीं हैं और अगले पांच वर्षों में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" प्रणाली को लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ भाजपा का मानना ​​है कि पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। रक्षा मंत्री ने कुशीनगर से भाजपा के लोकसभा चुनाव उम्मीदवार विजय कुमार दुबे के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "पांच वर्षों में हम एक राष्ट्र, एक चुनाव को लागू करने की पूरी कोशिश करेंगे।"

इसके साथ ही सिंह ने मोदी के नेतृत्व और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "जब भारत आज बोलता है, तो दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में राजनेता भी भारत की प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग इसे नहीं समझते हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परदादा जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे।

राजनाथ सिंह ने कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि उन्होंने सिस्टम को बहुत करीब से देखा है। उनका कहना है कि जो व्यवस्था थी वह पिछड़ा विरोधी, गरीब विरोधी थी। वह अपने परदादा, दादी और पिता की सरकारों के बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके समय की व्यवस्था पिछड़ा और गरीब विरोधी थी।"

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “राहुल गांधी खुद ये सब बातें कह रहे हैं, इसका मतलब है कि वह स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी सरकार दलितों, गरीबों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ थी। बताइये, क्या आपने ऐसा नेता कहीं देखा है? वह एक अजीब नेता हैं।”

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह की तारीफ करते हुए राजनाथ ने कहा, ''कोई भी समझदार आदमी कांग्रेस को लात मार देगा।''

राजनाथ ने दावा किया कि भाजपा का "हिंदू-मुस्लिम राजनीति" से कई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, “हम हर किसी को भारत का नागरिक मानते हैं। चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो... हम कभी भेदभाव नहीं करते और न ही हमारे प्रधानमंत्री ऐसा करते हैं। हमारी पार्टी की विचारधारा भी ऐसी नहीं है।''

भाजपा नेता ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और उन्होंने इसके लिए मोदी को श्रेय दिया। राजनाथ सिंह ने कहा, “2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत 2047 तक एक विकसित देश बन जाएगा, लेकिन अगर हमारी सरकार इसी तरह चलती रही तो भारत 2070 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को कुशीनगर में मतदान होना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजनाथ सिंहBJPनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत