Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने 17 नामों की सूची जारी की, CM जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला को कडप्पा से बनाया उम्मीदवार

By आकाश चौरसिया | Published: April 2, 2024 03:45 PM2024-04-02T15:45:31+5:302024-04-02T16:04:55+5:30

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

Lok Sabha Elections 2024 Congress release fresh list of 17 candidates YS Sharmila to contest from Kadappa | Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने 17 नामों की सूची जारी की, CM जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला को कडप्पा से बनाया उम्मीदवार

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsलोकसभा चुनाव 2024 के तहत कांग्रेस ने 17 नामों की सूची जारी कीवहीं, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश से मौजूदा सीएम की बहन वाईएस शर्मिला को कडप्पा से टिकट दियाइसके साथ बिहार की भी 3 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है

Lok Sabha Elections 2024:कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी को कडप्पा से मैदान में उतारा है। उनके अलावा पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को कटिहार से उम्मीदवार बनाया है। अजीत शर्मा को भागलपुर से चुनाव लड़ेंगे।

किशनगंज से सांसद मोहम्मद जावेद को टिकट दिया गया और बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस 40 में से 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके तहत कांग्रेस ने 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि 6 नामों की घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस ने देश भर की 17 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें बिहार की तीन सीट, आंध्र प्रदेश की पांच, ओडिशा की पांच और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिये हैं। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 Congress release fresh list of 17 candidates YS Sharmila to contest from Kadappa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे