लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस कह रही है, 'लोकतंत्र' खतरे में है, असल में 'कांग्रेस' खतरे में है", शिवराज सिंह चौहान ने लिया सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को निशाने पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2024 15:23 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस पर तंज कसते हुए मौजूदा सियासत में उसे 'लुप्तप्राय' पार्टी करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा सियासत में कांग्रेस 'लुप्तप्राय' पार्टी हो गई हैकांग्रेस कह रही है कि संविधान खतरे में है, लेकिन वो इस समय सबसे सुरक्षित हाथों में हैपूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस पर तंज कसते हुए मौजूदा सियासत में उसे 'लुप्तप्राय' पार्टी करार दिया है। चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कांग्रेस पर यह तंज किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्व सीएम शिवराज ने कहा, "कांग्रेस और उसके नेता बार-बार कह रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, लेकिन लोकतंत्र खतरे में नहीं है, देश का संविधान सुरक्षित हाथों में है, अगर कोई खतरे में है तो वह कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार नेताओं को जेल भेजने की बात करते हैं। आज मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं। जब मैं 17 साल का था, 11वीं कक्षा में पढ़ता था और आपातकाल के दौरान मुझे जेल भेज दिया गया था। उस समय की प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने किस तरह से संविधान को फाड़ा था? किसने लोकतंत्र का गला घोंटा था? उस समय की कांग्रेस सरकार ने न केवल नेताओं को बल्कि बच्चों को भी जेल भेजा था”

चौहान ने कहा, "पहले यह धारणा रही होगी कि कोई नेता चाहे कितना भी बड़ा अपराध कर ले, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर कोई भी गलत करता है तो वह सीधा जेल जाएगा।''

उन्होंने कहा, "कांग्रेस की स्थिति गुस्से में खंभा नोंचती बिल्ली जैसी है। राहुल गांधी अजीब बयान दे रहे हैं जैसे कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव जीती तो देश में आग लगा दी जाएगी। क्या कांग्रेस देश में आग लगाना चाहती है? क्या सोनिया जी राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं।''

मालूम हो कि बीते बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उस समय उन्होंने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव 'लोकतंत्र और भारत के संविधान की लड़ाई है।

उन्होंने कहा था, "यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेता लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने में लगे हुए हैं।”

चौहान आगामी लोकसभा चुनाव विदिशा संसदीय सीट से लड़ रहे हैं और यहां तीसरे चरण में 7 मई को राज्य की सात अन्य संसदीय सीटों के साथ चुनाव होगा। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में से पहले चार चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होने हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४शिवराज सिंह चौहानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत