लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: यूपी और बिहार में 120 लोकसभा सीट, पांडा होंगे उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी, 23 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त, फेरबदल, देखें सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 27, 2024 17:31 IST

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किये।

Open in App
ठळक मुद्देविनोद तावड़े बिहार में भाजपा के राजनीतिक मामलों के प्रभारी हैं।झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश सह-प्रभारी होंगे। महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने संगठन पर नकेल कसना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश और बिहार में 120 लोकसभा सीट हैं। भाजपा ने नए प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे। विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के एक बयान के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि भाजपा के राज्यसभा सदस्य और झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश सह-प्रभारी होंगे। तावड़े बिहार में भाजपा के राजनीतिक मामलों के प्रभारी हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किये। पार्टी के एक बयान के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि भाजपा के राज्यसभा सदस्य और झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश सह-प्रभारी होंगे।

तावड़े बिहार में भाजपा के राजनीतिक मामलों के प्रभारी हैं। भाजपा ने उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड के चुनाव प्रभारी होंगे।

इसमें कहा गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि भाजपा नेता सुरेंद्र नागर सह प्रभारी होंगे। बिहार के पूर्व मंत्री और पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी मंगल पांडे को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा नेता अमित मालवीय और आशा लाकड़ा सह प्रभारी होंगे। नड्डा ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य और राज्य के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह को राज्य में चुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। रूपणी को चंडीगढ़ का भी चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि संजय टंडन सह प्रभारी होंगे। भाजपा ने राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक का चुनाव प्रभारी और सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी बनाया है। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक मामलों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी आशीष सूद को गोवा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी को दमन और दीव का चुनाव प्रभारी और दुष्यंत पटेल को सह प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी नेता अशोक सिंघल को अरुणाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और अंडमान एवं निकोबार में राजनीतिक मामलों के प्रभारी वाई सत्य कुमार को केंद्र शासित प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में राजनीतिक मामलों के लिए पार्टी के प्रभारी हैं, को दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारी नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश से पार्टी के राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर को ओडिशा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ की विधायक लता उसेंडी सह-प्रभारी होंगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुडुचेरी में राजनीतिक मामलों के लिए भाजपा की प्रभारी निर्मला कुमार सुराणा को चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है। बिहार के भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य दिलीप जायसवाल को सिक्किम का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारउत्तर प्रदेशBJPजेपी नड्डामहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल