लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: 'M-Y' समीकरण के सहारे महागठबंधन की नैया, बिहार में अबतक किसी ब्राह्मण को टिकट नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2019 16:01 IST

2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपने कोटे की 27 सीटों में 15 उम्मीदवार इसी समीकरण से उतारे थे. पार्टी ने अगडी जातियों में सबसे अधिक राजपूतों को टिकट दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में करीब छह फीसदी के आसपास ब्राह्मण वोट हैं, सवर्ण 18 फीसदी हैं बिहार में महागठबंधन की ओर से घोषित प्रत्याशियों में फिलहाल कोई ब्राह्मण नहीं39 सीटों में 6 मुस्लिम, 8 अगड़ी जाति, 13 ओबीसी के उम्मीदवार

बिहार में महागठबंधन की सबसे बडी पार्टी राजद इस बार भी उम्मीदवारों की सूची में 'माय' समीकरण को ही तरजीह दी है. वहीं, महागठबंधन में शामिल सभी दलों के घोषित प्रत्याशियों में अब तक किसी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया गया है. बता दें कि बिहार में करीब छह फीसदी के आसपास ब्राह्मण वोट हैं. वहीं, सवर्ण करीब 18 फीसदी हैं. 

महागठबंधन में शामिल सबसे बडे दल राजद ने माय समीकरण (यादव और मुसलमान) के मद्देनजर 18 घोषित सीटों में से आठ सीटों पर यादव और पांच सीटों पर मुसलिम प्रत्याशी खडे किये हैं.

वहीं, तीन सीटों पर राजपूत, दो सीटों पर अनुसूचित और एक सीट पर गंगोता जाति के प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. वहीं, कांग्रेस ने दो राजपूत, दो अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के साथ एक यादव और एक मुसलिम प्रत्याशी को टिकट दिया है.

हालांकि, अभी राजद ने शिवहर, कांग्रेस ने पटना साहिब और वाल्मीकि नगर, रालोसपा ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर और काराकाट, वीआईपी ने मधुबनी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

अभी तक कांग्रेस पार्टी की सूची के अनुसार जिन आठ उम्मीदवारों के नाम आज आधिकारिक रूप से सार्वजनिक हुए हैं उनमें कांग्रेस में दो मुस्लिम समुदाय से, पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा और पुनिया से उदयसिंह शामिल हैं.

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी से अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सासाराम सीट से मीरा कुमार और समस्तीपुर से डॉक्टर अशोक कुमार फिर से उम्मीदवार बनाए गए हैं. कांग्रेस ने सुपौल से डॉक्टर रंजीत रंजन, जो यादव जाति से आती हैं, को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अभी तक घोषित एक मात्र उम्मीदवार भूदेव चौधरी हैं. वे अनुसूचित जाति के लिए रिज़र्व जमुई सीट से लड रहे हैं.

उनके नाम की घोषणा की गई है. उपेंद्र कुशवाहा ने बताया है कि उनको मिली पांच सीटों में से एक पर जहां दलित उम्मीदवार है वहीं तीन कुशवाहा जाति से होंगे. एक सीट पर अगडी जाति का उम्मीदवार होगा.

वहीं मुकेश सानी की वीआईपी पार्टी को तीन सीटें मिली हैं. उन्होंने अभी से घोषणा कर दी है कि उनकी तीनों सीटें अति पिछडा समुदाय के लोगों को ही मिलेंगी.

इस हिसाब से अभी तक घोषित 39 सीटों में से छह पर मुस्लिम समुदाय, आठ पर अगड़ी जाति, 13 पर ओबीसी, छह पर अति पिछडी जाति के उम्मीदवार हैं. बाकी के छह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों से उम्मीदवार होंगे.

यहां बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपने कोटे की 27 सीटों में 15 उम्मीदवार इसी समीकरण से उतारे थे. पार्टी ने अगडी जातियों में सबसे अधिक राजपूतों को टिकट दिया था.

पार्टी नेताओं का कहना है कि माय समीकरण की धार कुंद नहीं होगी.2014 में राजद के 27 में से चार उम्मीदवार जीते थे. जिसमें एक मधेपुरा से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी अलग राह चुन ली है.

अररिया से तस्लीमउद्दीन जीते थे. उनका निधन हो चुका है. उनकी जगह उनके पुत्र अभी सांसद है. पिछली बार राजद ने नौ यादव और छह मुस्लिम को टिकट दिया था. पार्टी ने तीन अतिपिछडा को टिकट दिया था जिसमें एक जीते थे.

राजद ने 2014 में पांच अगड़ों तीन राजपूत और एक-एक ब्राह्मण व कायस्थ को टिकट दिया था. पर सब हार गये थे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत