लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 Update: यूपी के 5 सांसद छोड़ सकते हैं बीजेपी, मोदी-शाह की जोड़ी को करारा झटका

By हरीश गुप्ता | Updated: December 10, 2018 11:49 IST

फिल्म अभिनेता से नेता बने शत्रुध्न सिन्हा और कीर्ति आजाद पहले से असंतुष्ट हैं और अब हरियाणा के धर्मवीर भी इस सूची में जुड़ गए हैं. उत्तर प्रदेश से जुड़े कम से कम 5 सांसदों ने केंद्रीय नेतृत्व को बता दिया है अगर उनके समुदाय के लोगों का उत्पीड़न जारी रहा, तो वे पार्टी छोड़ देंगे.

Open in App

उत्तर प्रदेश से सांसद सावित्री बाई फुले के भाजपा छोड़ने के बाद भाजपा के कई अन्य सांसद बगावत करने पर विचार कर रहे हैं. भाजपा के सशक्त और वफादार सांसद की ओर से पहली बार पहल किए जाने के बाद ये सांसद भी पार्टी के खिलाफ असहमति जताना चाहते हैं. यह स्पष्ट है कि इनमें से अधिकतर सांसद दलित जाति से ताल्लुक रखते हैं और वे खुद को पूरी तरह अनाथ महसूस करते हैं.

उनकी शिकायतें न तो केंद्र और न ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सुनते हैं. उनको लगता है कि भाजपा शासित राज्यों और केंद्र के फैसलों से दलित सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली में मतभेद बढ़ रहा है.

मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के एक असंतुष्ट सांसद ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर 'लोकमत समाचार' को बताया कि पार्टी में असंतोष व्यापक पैमाने पर बढ़ रहा है. विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद कई सांसद चर्चा शुरू कर देंगे और वे पार्टी नेतृत्व की बात नहीं मानेंगे. ऐसे असंतुष्ट सांसदों ने हाल ही में विभिन्न समूहों और अपने समर्थकों से मुलाकातें करनी शुरू कर दी हैं.

फिल्म अभिनेता से नेता बने शत्रुध्न सिन्हा और कीर्ति आजाद पहले से असंतुष्ट हैं और अब हरियाणा के धर्मवीर भी इस सूची में जुड़ गए हैं. उत्तर प्रदेश से जुड़े कम से कम 5 सांसदों ने केंद्रीय नेतृत्व को बता दिया है अगर उनके समुदाय के लोगों का उत्पीड़न जारी रहा, तो वे पार्टी छोड़ देंगे.

दिल्ली के दलित सांसद ने भी हाल ही में पार्टी फोरम में अपनी चिंता जताते हुए कहा था कि उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. हालांकि बैठक में किसी ने भी उन्हें शांत करने की कोशिश नहीं की. हरियाणा से जुड़े एक केंद्रीय मंत्री अपनी पार्टी से विरोध जता चुके हैं जबकि हरियाणा के दूसरे मंत्री हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी सेवाएं नहीं लेने पर आक्रोश जता चुके हैं. उन्हें बहिष्कृत और राजनीतिक रूप से कमजोर माना जा रहा है.

तीन राज्यों को खोने पर बढ़ सकते हैं असंतुष्ट: इनमें से कुछ नेताओं को पता है कि अगले साल मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनको टिकट नहीं मिलेगा. इसका कारण यह है कि पार्टी नेतृत्व ने पहले ही संकेत दे दिया है कि मौजूदा 50 सांसदों को टिकट नहीं दिया जाएगा.

हालांकि टिकट के लिए 75 वर्ष का फॉर्मूला सख्ती से लागू नहीं किया जा सकता है, लेकिन पार्टी कम से कम 15 बुजुर्गों को विश्राम देगी. इन सूत्रों का कहना है कि 11 दिसंबर को आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम में यदि भाजपा सभी तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों को खो देता है तो असंतुष्टों की संख्या बढ़ सकती है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया