प्रियंका का मोदी पर तंज- क्या करूं, नेहरूजी ने मेरा पर्चा छुपा दिया, इंदिराजी ने मेरे होमवर्क की कागज की कश्ती बना डुबो दी

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 8, 2019 06:04 PM2019-05-08T18:04:24+5:302019-05-08T18:28:49+5:30

प्रियंका गांधी ने कहा, ''एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए औक उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, धोखा दिया, उन पर लड़िए।''

Lok Sabha Elections 2019: Priyanka Gandhi says I am Delhi Girl, gives Modi open challenge | प्रियंका का मोदी पर तंज- क्या करूं, नेहरूजी ने मेरा पर्चा छुपा दिया, इंदिराजी ने मेरे होमवर्क की कागज की कश्ती बना डुबो दी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के रोड शो में पीएम मोदी के खिलाफ जनकर बरसीं। (फोटो- एएनआई)

Highlightsरोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि वह दिल्ली की एक लड़की हैं और मुद्दों पर चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे रही हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर लड़िए।

लोकसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से प्रचार में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार (8 मई) को दिल्ली के एक रोड शो में कहा कि वह यहीं की लड़की है और आखिरी दो चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुद्दों पर चुनाव लड़ने के लिए खुली चुनौती देती हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, ''एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए औक उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, धोखा दिया, उन पर लड़िए।''


प्रियंका गांधी ने कहा, ''उनकी हालत उन बच्चों की तरह है जो अपना होमवर्क नहीं करते हैं और स्कूल आते हैं। जब शिक्षक उनसे पूछता है, वे कहते हैं, क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और किस पानी में डुबो दी।''

बता दें लोकसभा चुनाव के छठें चरण में दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है। लिहाजा, कांग्रेस, बीजेपी और आप पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए जीतोड़ कोशिश में लगी हैं।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Priyanka Gandhi says I am Delhi Girl, gives Modi open challenge



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.