लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः स्टार प्रचारक तो छह दर्जन से ज्यादा, असल में असरदार नजर आए छह सियासी सितारे!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 4, 2019 06:21 IST

पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार के नजरिए से देखें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही सक्रिय और असरदार रहे.

Open in App

कहने को तो कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दलों में इस बार छह दर्जन से ज्यादा स्टार प्रचारक हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में तो महज छह स्टार प्रचारक ही असरदार नजर आ रहे हैं! एक तो राजस्थान में दोनों ही दलों के उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हुई, लिहाजा चुनाव प्रचार देर से शुरू हुआ, और दो- उसके बाद कई स्टार प्रचारक या तो खुद अपने चुनाव में लग गए या उन्हें किसी और क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी मिल गई, इसलिए राजस्थान के लिए समय ही नहीं निकाल पाए.

इधर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान लोकसभा चुनावों के लिए जारी चालीस स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बालीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रकाश जावडेकर, अर्जुनराम मेघवाल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा सहित राज्य के कई पूर्व मंत्री भी शामिल थे.

उधर, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, शत्रुघ्न सिन्हा, घनश्याम तिवाड़ी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश सह सचिव विवेक बंसल, राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, कुमारी शैलजा, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई, रामेश्वर डूडी, रघु शर्मा, धीरज गुर्जर, भंवर जितेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, मास्टर भंवर लाल, अश्क अली टाक, रमेश मीणा, हरीश चैधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, बीडी कल्ला, गिरिजा व्यास आदि के नाम शामिल थे.

लेकिन, पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार के नजरिए से देखें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही सक्रिय और असरदार रहे.

वैसे, हेमा मालिनी, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे सितारों ने कुछ जगहों पर चुनाव प्रचार किया और भीड़ जुटाने में कामयाब भी रहे, लेकिन चर्चा में रहे- सनी देओल और गोविंदा, जिनके नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं थे. 

याद रहे, दोनों ही दलों में विभिन्न जिलों से कई स्टार प्रचारकों के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे, लेकिन उनकी तमन्ना अधूरी ही रह गई!

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल