गुजरात की सभी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी NCP

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2019 20:47 IST2019-03-28T08:12:33+5:302019-03-28T20:47:40+5:30

lok sabha elections 2019 news today 28th march in hindi chunav breaking news top headlines | गुजरात की सभी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी NCP

नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी। इसके लिए उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया गया है और तमाम पार्टियां प्रचार में लगी हैं। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। गठबंधन को लेकर भी कुछ पार्टियों में कवायद अभी जारी है। राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। कई नेताओं के पाला बदलने की भी खबरें आ रही हैं। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

28 Mar, 19 : 05:14 PM

NCP गुजरात की सभी 26 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुजरात की सभी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।



 

28 Mar, 19 : 04:38 PM

आरजेडी नेता गिरीनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। 



 

28 Mar, 19 : 02:42 PM

उत्तराखंड के रूद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली: ये उत्तराखंड की धरती वीरों की भूमि है, ऐसी भूमि पर देश के चौकीदार को आशिर्वाद देने के लिए इतने सारे चौकीदार निकल पड़े हैं। 


28 Mar, 19 : 01:20 PM

दिल्ली: पंजाब के आम आदमी पार्टी से निलंबित नेता हरिंदर सिंह खालसा अरुण जेटली की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।  



 

28 Mar, 19 : 12:36 PM

A-SAT को कुछ लोगों ने थिएटर का सेट समझ लिया, भारत अब अंतरिक्ष का भी चौकीदार है:  पीएम मोदी

28 Mar, 19 : 12:29 PM

देश ने पहली बार निर्णायक सरकार देखी है। महामिलावटी लोगों को मौका मिला तो देश की हालत फिर से पहले जैसे होगी। आज महामिलावटी लोग रहे हैं कि मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को क्यों मारा: पीएम मोदी

28 Mar, 19 : 12:21 PM

अपना हिसाब दूंगा, साथ-साथ दूसरे का हिसाब भी लूंगा। ये दोनों काम साथ-साथ चलने वाले हैं। तभी तो होगा हिसाब बराबर, और आप तो जानते हैं मैं चौकीदार भी हूं और चौकीदार कभी नाइंसाफी नहीं करता है। हिसाब होगा, सबका होगा और बारी-बारी से होगा: पीएम मोदी

28 Mar, 19 : 12:19 PM

पीएम मोदी ने कहा- 'जो लोग बैंक के खाते नहीं खुलवा सके वे पैसे क्या डालेंगे। हमने जमीन से अंतरिक्ष तक सर्जिकल स्ट्राइक का साहस दिखाया।'

28 Mar, 19 : 12:17 PM

मेरठ रैली में पीएम मोदी ने कहा- 'पांच साल पहले आपने मुझे ढेर सारा प्यार दिया। मैंने कहा था कि मैं इसे लौटा दूंगा। मैंने यह भी कहा था कि मैं काम का हिसाब दूंगा। मैं हिसाब दूंगा और हिसाब लूंगा भी।'


28 Mar, 19 : 12:03 PM

मेरठ रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा- बिना भेदभाव के सभी को लाभ मिल रहा है। पूरे देश के अंदर मोदी की लहर है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है।

28 Mar, 19 : 11:55 AM

मेरठ में बीजेपी की चुनावी रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। थोड़ी देर में शुरू करेंगे अपना भाषण। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। 



 

28 Mar, 19 : 10:01 AM

बिहार में नक्सलियों ने बीजेपी नेता का घर डायनााइट से उड़ाया...


28 Mar, 19 : 08:15 AM

पीएम मोदी मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम की यह रैली विजय संकल्प रैली मेरठ के दौरला क्षेत्र में सिवाया टोल प्लासा के पास वेदांत कुंज में है। यह मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। इसके अलावा पीएम मोदी को रुद्रपुर में भी चुनावी रैली को संबोधित करना है।

Web Title: lok sabha elections 2019 news today 28th march in hindi chunav breaking news top headlines