लोकसभा चुनाव: चित्तोड़गढ़ में श्रीलंका ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना, तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2019 19:12 IST2019-04-21T07:48:19+5:302019-04-21T19:12:19+5:30
लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

नरेंद्र मोदी (एएनआई)
चुनावी सरगर्मियों के बीच सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। रविवार 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पाटन, चित्तोड़गढ़ और बाड़मेर में जनसभाओं को संबोधित किया। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो किया। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दल के नेता भी तीसरे चरण के प्रचार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
21 Apr, 19 : 04:04 PM
राजस्थान के चित्तोड़गढ़ में चुनावी रैली में कहा कि पूरे विश्व में आज ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा है ऐसे समय में हमारे मित्र देश श्रीलंका में आतंकवादियों द्वारा चर्च और होटलों में अनेक बम धमाके किये गए। नराधम आतंकियों द्वारा चर्च में प्रार्थना कर रहे, दिव्यात्मा की अनुभूति कर रहे सैकड़ों निर्दोषों को मार दिया गया।
#WATCH: PM Narendra Modi in Chittorgarh,Rajasthan, says, "India stands with the citizens of Sri Lanka, in such a crisis India will do whatever it can to help Sri Lanka." #SriLankaBlastspic.twitter.com/T2eHlxFpGK
— ANI (@ANI) April 21, 2019
21 Apr, 19 : 03:04 PM
टिकट को लेकर समर्थकों का प्रदर्शन
कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के समर्थकों ने कांग्रेस के हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया जाए।
Delhi: Supporters of Congress leader Mahabal Mishra protest outside All India Congress Committee headquarters, demanding a ticket for him from West Delhi constituency. #LokSabhaElection2019pic.twitter.com/oPQfY1ARsM
— ANI (@ANI) April 21, 2019
21 Apr, 19 : 01:27 PM
अमित शाह ने अहमदाबाद में किया रोड शो
BJP President Amit Shah holds a roadshow in Ahmedabad, Gujarat. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/CLXF04fDT0
— ANI (@ANI) April 21, 2019
21 Apr, 19 : 12:14 PM
आप ने घोषित किए हरिणाया में प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। फरीदाबाद से नवीन जयहिंद, अंबाला से पृथ्वीराज और करनाल से कृष्ण कुमार अगरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।
21 Apr, 19 : 12:07 PM
पीएम मोदी ने फिर किया विंग कमांडर अभिनंदन का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पाटन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान ने अभिनंदन को पकड़ लिया। तो मैंने कहा कि अगर हमारे पायलट को कुछ होता है तो हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।
PM Narendra Modi in Patan,Gujarat: When #Abhinandan was captured by Pakistan, I said(to Pakistan) that If anything happens to our pilot then we will not leave you pic.twitter.com/0Vlcb7I1A6
— ANI (@ANI) April 21, 2019
21 Apr, 19 : 08:59 AM
आज हो सकती है दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि यहां की सात लोकसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जायेगी। वह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के एक नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रही थी।
21 Apr, 19 : 08:57 AM
कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवरा के खिलाफ केस
दक्षिण मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 और 125 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर चुनाव के लिए गलतबयानी का आरोप है।
FIR registered against Congress candidate from South Mumbai Milind Deora under section 171 of IPC ( giving false statements for elections) and section 125 of the presentation of people's act ( promoting enmity between classes in connection with elections). (file pic) pic.twitter.com/vlGe3433kA
— ANI (@ANI) April 21, 2019
21 Apr, 19 : 07:59 AM
कांग्रेस ने देर रात घोषित किए दो नए प्रत्याशी
Congress Central Election Committee announces two more candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from Punjab. pic.twitter.com/7oN5tUlUwS
— Congress (@INCIndia) April 20, 2019
21 Apr, 19 : 07:57 AM
21 अप्रैल को पीएम मोदी का चुनावी कार्यक्रम
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल 2019 को गुजरात और राजस्थान में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लाइव देखें
— BJP (@BJP4India) April 20, 2019
∙ https://t.co/vpP0MI6iTu
∙ https://t.co/KrGm5hWgwn
∙ https://t.co/lcXkSnweeN
∙ https://t.co/EyN23goWO7
∙ NaMoTV
लाइव सुनने के लिए 9345014501 डायल करें। pic.twitter.com/juD5hmjnod