राज ठाकरे की पार्टी 'मनसे' ने किया एलान, नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2019 20:45 IST2019-03-17T08:41:31+5:302019-03-17T20:45:06+5:30
17 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

राज ठाकरे की पार्टी 'मनसे' ने किया एलान, नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देशभर में 11 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। ऐसे में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश के राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। कहीं प्रत्याशियों की घोषणा हो रही है तो कहीं नेता पाला बदल रहे हैं। चुनावी गठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 16 मार्च की देर शाम कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इसके अलावा बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की। उम्मीद की जा रही है कि रविवार-सोमवार को पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगा। बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 18 मार्च को हो सकती है।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ।
17 Mar, 19 : 06:44 PM
राज ठाकरे का ऐलान
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रविवार को ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी के इस फैसले से सभी चौंक गए हैं।
Maharashtra Navnirman Sena (MNS) issues statement saying it has decided not to contest the 2019 Lok Sabha elections
— ANI (@ANI) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 05:40 PM
NCP महासचिव डीपी त्रिपाठी ने कहा- जल्द करेंगे कटिहार सीट पर उम्मीदवार का ऐलान
NCP General Secretary, DP Tripathi: We had 1 seat in Katihar & that's all we're asking for. Soon we will announce our candidate from Katihar. It's our seat. So what if Tariq Anwar has joined Congress? It is not his personal property, Katihar was our seat. Congress has to decide. pic.twitter.com/hwF3rcyx0j
— ANI (@ANI) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 05:11 PM
IAS टॉपर रहे शाह फैसल नई पार्टी बना मैदान में उतरे
जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की नौकरी से इस्तीफा देने वाले शाह फैसल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट रखा है। इससे पहले शाह फैसल के नैशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें उन्होंने बाद में खारिज कर दिया था।
Srinagar: Former IAS officer Shah Faesal has launched his political party the 'Jammu and Kashmir Peoples' Movement,' today. Former Vice-President of the JNU Students' Union (JNUSU) also joined Faesal’s party. #JammuAndKashmirpic.twitter.com/5gWEH3Qpvn
— ANI (@ANI) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 03:49 PM
गोवा भाजपा ने दो लोकसभा सीटों के नाम तय किए
भाजपा की गोवा इकाई की कोर कमेटी ने इस तटीय राज्य की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम रविवार को तय कर दिये। गोवा की दो लोकसभा और विधानसभा की तीन सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने कहा कि उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा सीटों के लिए नाम तय हो गये हैं लेकिन उन्होंने इनके नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया।
17 Mar, 19 : 03:18 PM
यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलटी के लिए सात सीट छोड़ेगी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर ने कहा कि आगामी चुनाव में एसपी-बीएसपी और आरएलडी के लिए सात सीटें छोड़ने का ऐलान किया है।
UP Congress chief Raj Babbar: We are leaving 7 seats vacant for SP, BSP and RLD. These include Mainpuri, Kannauj, Firozabad and whatever seats Mayawati ji & RLD's Jayant ji and Ajit Singh contest from. We will also give two seats to Apna Dal - Gonda & Pilibhit. pic.twitter.com/n37SFNa04L
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 02:23 PM
बिहार में एनडीए ने किया सीटों का बंटवारा, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव
- बिहार के वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई, नवादा से एलजेपी लड़ेगा चुनाव।
- वाल्मिकीनगर, किशनगंज, कटिहार, झंझारपुर, सुपौल, पूर्णिया,मधेपुरा, भागलपुर बांका, मुंगेर, जहानाबाद, नालंदा, काराकाट सीट पर लड़ेगा जेडीयू
#Bihar: JD(U) state president Vashisht Narain Singh: JD(U) to contest on LS constituencies of Valmiki nagar, Sitamarhi, Jhanjharpur, Siwan, Bhagalpur, Kishanganj, Supaul, Katihar, Munger, Nawada, Jehanabad, Nalanda, Katihar, Gopalganj, Madhepura, Banka, Gaya, Karakat & Jehanabad pic.twitter.com/otwHkFspkk
— ANI (@ANI) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 02:00 PM
आम आमदी पार्टी ने दिल्ली में घोषित किया 7वां उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर सिंह जाखड़ होेंगे उम्मीदवार।
17 Mar, 19 : 01:22 PM
कांग्रेस विधायक प्रकाश चंद्र ने ज्वॉइन की बीजेपी
Delhi: Prakash Chandra Behera joins BJP in the presence of Union Minister Dharmendra Pradhan. Behera, Congress MLA from Salepur (Cuttack, Odisha), had resigned from the party yesterday. pic.twitter.com/4hrdlMq0iN
— ANI (@ANI) March 17, 2019
17 Mar, 19 : 12:24 PM
प्रधानमंत्री अब 'चौकीदार नरेंद्र मोदी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने रविवार को अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया और अब वो 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गए हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है।
जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार...वो है चौकीदार। #MainBhiChowkidar
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 17, 2019
कहो दिल से #ChowkidarPhirSepic.twitter.com/jLqn6atvXR
17 Mar, 19 : 11:24 AM
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंची। वो यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी और फिर आज तीन दिवसीय गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगी।
Congress General Secretary for UP-East Priyanka Gandhi Vadra arrives at party office in Lucknow. pic.twitter.com/ljtxI1K3ER
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2019