धनबाद: बाहरी ‘खिलाड़ी’ कीर्ति आजाद को उम्मीदवार बनाने पर रघुवर का कांग्रेस पर निशाना

By भाषा | Published: April 23, 2019 04:28 AM2019-04-23T04:28:58+5:302019-04-23T04:28:58+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राजद और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के महागठबंधन को निशाना बनाते हुए दास ने कहा कि भाजपा के खिलाफ ऐसे गठबंधन 2014 में नाकाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ सत्ता हासिल करने की खातिर एक साथ आई हैं, लोग इसे समझते हैं और उन्हें फिर से खारिज कर देंगे। 

lok sabha elections 2019: Dhanbad: Raghuvar's targeting Congress on outer 'player' Kirti Azad as candidate | धनबाद: बाहरी ‘खिलाड़ी’ कीर्ति आजाद को उम्मीदवार बनाने पर रघुवर का कांग्रेस पर निशाना

इस बार भी धनबाद के लोग 12 मई को होने वाले चुनाव में ‘‘बाहर से लाए गए खिलाड़ी’’ का बोरिया-बिस्तर समेट कर उसे वापस भेज देंगे।

Highlightsधनबाद से मौजूदा भाजपा सांसद और फिर से उम्मीदवार बनाए गए पी एन सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री उनके साथ थे। सिंह के नामांकन के बाद दास ने एक चुनावी रैली की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर अपने उन वरिष्ठ स्थानीय नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद लोकसभा सीट पर ‘‘बाहर से लाए गए उधार के खिलाड़ी’’ कीर्ति आजाद को अपना उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए सोमवार को दावा किया कि धनबाद के लोगों ने हमेशा स्थानीय नेताओं का समर्थन किया है। धनबाद से मौजूदा भाजपा सांसद और फिर से उम्मीदवार बनाए गए पी एन सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री उनके साथ थे।

सिंह के नामांकन के बाद दास ने एक चुनावी रैली की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर अपने उन वरिष्ठ स्थानीय नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया जिन्होंने लंबे समय से पार्टी की सेवा की है। दास ने कहा कि धनबाद के लोगों ने चुनावों में हमेशा स्थानीय नेताओं का समर्थन किया है और बाहरी उम्मीदवारों को वापस भेज दिया है।

इस बार भी धनबाद के लोग 12 मई को होने वाले चुनाव में ‘‘बाहर से लाए गए खिलाड़ी’’ का बोरिया-बिस्तर समेट कर उसे वापस भेज देंगे। हाल में भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद बिहार की दरभंगा सीट से तीन बार लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं। लेकिन इस बार उनकी परंपरागत सीट राजद के कोटे में चले जाने के कारण कांग्रेस ने उन्हें धनबाद से अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राजद और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के महागठबंधन को निशाना बनाते हुए दास ने कहा कि भाजपा के खिलाफ ऐसे गठबंधन 2014 में नाकाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ सत्ता हासिल करने की खातिर एक साथ आई हैं, लोग इसे समझते हैं और उन्हें फिर से खारिज कर देंगे। 

Web Title: lok sabha elections 2019: Dhanbad: Raghuvar's targeting Congress on outer 'player' Kirti Azad as candidate



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Jharkhand Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/jharkhand. Know more about Dhanbad Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/jharkhand/dhanbad/