लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश में राष्ट्रवाद की लहर को ऋणमुक्ति से थामना चाह रही है कांग्रेस

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 15, 2019 05:09 IST

कांग्रेस के समाने सबसे बड़ी चुनौती बालाकोट की एयर स्ट्राइक के बाद उठ खड़ी हुई राष्ट्रवाद की लहर को थामना है इसके लिए प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार के कामकाज को प्रस्तुत कर आगे बढ़ना चाह रही है.

Open in App

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के मैदान में राष्ट्रवाद की लहर को थामने के लिए कांग्रेस ऋण मुक्ति को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है. कांग्र्रेस सरकार के रणनीतिकारों का मानना है कि ऋण माफी के जरिए राष्ट्रवाद की लहर को काफी हद तक थामा जा सकता है. वहीं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की लहर पर सवार होकर मोदी सरकार के कामकाज को मतदाताओं को लुभाना चाह रही है.

वैसे मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवाद और किसानों ऋण मुक्ति के अलावा कई और मुद्दे भी हैं इनमें प्रमुख हैं राफेल की खरीदी से जुड़ा विवाद, पिछड़े वर्ग के आरक्षण में 14 से 27 फीसदी की वृद्वि अनारक्षित वर्ग के गरीबों को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी का आरक्षण उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार, बेरोजगारों को भत्ता ओर राममंदिर निर्माण. इन मुद्दे के इर्दगिर्द ही प्रदेश के दोनों बडेÞ अपनी चुनावी रणनीति को बुन रहे हैं.

कांग्रेस के समाने सबसे बड़ी चुनौती बालाकोट की एयर स्ट्राइक के बाद उठ खड़ी हुई राष्ट्रवाद की लहर को थामना है इसके लिए प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार के कामकाज को प्रस्तुत कर आगे बढ़ना चाह रही है. इसको लेकर जो चुनाव अभियान बनाया जा रहा है उसके केन्द्र में किसानों को रखा गया है. कांग्रेस के रणनीतिकार मानते है कि प्रदेश में अब तक जिन 25 लाख किसानों को ऋणमुक्ति दी गई है उससे कम से कम हर लाभांवित परिरवार के 4 लोग प्रभावित होंगे. इस तरह उसको भारोसा है कि लगभग 1 करोड़ मतदाता को वह सहज ही अपने पक्ष में मोड़ पाएगी. वहीं भाजपा का मानना है कि ऋणमुक्ति जिस आधे अधूरे तरीके से हुई है उसका खामियजा कांग्रेस को भोगना पडेÞगा.

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डा. हितेश वाजपेयी ने लोकमत समाचार से बातचीत करते हुए कहाकि किसानों की ऋणमुक्ति एक दिखावे की तरह है. बहुत किसानों की ऋण मुक्ति हुई है. जिन किसानों की ऋण मुक्ति हुई उन किसानों की ऋण मुक्ति आधी अधूरी है.

चुनावी मैदान में कांग्रेस राफेल के मुद्दे को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले जारी रखना चाह रही है. कांग्रेस का मानना है कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नैतिक आधार कामजोर होगा. इसके अलावा कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में वृद्धि से लाभ मिलना नजर आ रहा है. दरअसल मध्यप्रदेश की कुल आबादी में लगभग 53 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की आबादी है. उसे लगता है इससे पिछड़ा वर्ग के मतदाता उसके पक्ष में ध्रुवीकृत होंगे इसके अलावा कांग्रेस को बडेÞ उद्योगों स्थानीय लोगों को 70 फीसदी नौकरियां देने की मुख्यमंत्री की घोषणा और बेरोजगारों को वेरोजगारी भत्ता देने पर भरोसा है. कांग्रेस के विपरीत भाजपा का दाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के कामकाज के साथ-साथ बालाकोट की एयर स्ट्राइक के बाद देश में उपजी राष्ट्रवाद की लहर पर है. इसके साथ ही भाजपा को भरोसा है कि आर्थिक आधार पर लिए गए 10 फीसदी आरक्षण का लाभ भी उसे मिलेगा.

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होना है. 29 अपै्रल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा 6 मई को टीकमगढ़, दमोह, सतना, खजुराहो, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल में. 12 मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में और 19 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान होना है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी