लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः शशि थरूर के सामने बीजेपी ने पूर्व राज्यपाल को दिया टिकट, जानें केरल से 13 उम्मीदवारों के नाम

By भाषा | Updated: March 22, 2019 04:45 IST

भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 184 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इसमें केरल राज्य के लिए 13 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्चः लोकसभा चुनावों के लिए केरल से भाजपा द्वारा घोषित 13 उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन के नाम भी शामिल हैं। भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की। हालांकि पार्टी ने पथानामथिट्टा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

कन्ननथनम एर्नाकुलम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस महीने की शुरूआत में मिजोरम के राज्यपाल के रूप में इस्तीफा देने वाले राजशेखरन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर के खिलाफ तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में से 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने बताया कि 16 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें एक-एक करके राज्यों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष शाह, प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से मैदान में उतरेंगे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी होंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। ईरानी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुकाबले में होंगे। पहली सूची में सबसे चौंकाने वाली बात गांधीनगर सीट से आडवाणी की जगह शाह को टिकट दिया जाना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेरलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शशि थरूरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया