लोकसभा चुनाव तीसरे चरण का मतदान: पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग, जानें बाकी राज्यों का हाल

By पल्लवी कुमारी | Published: April 23, 2019 07:54 PM2019-04-23T19:54:47+5:302019-04-23T19:54:47+5:30

लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे चरण में 23 अप्रैल 16 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक 117 सीटों पर औसतन 63.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Lok Sabha Elections 2019 3rd phase Total voter turnout is 63.24% | लोकसभा चुनाव तीसरे चरण का मतदान: पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग, जानें बाकी राज्यों का हाल

लोकसभा चुनाव तीसरे चरण का मतदान: पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग, जानें बाकी राज्यों का हाल

Highlightsउप्र में शाम पांच बजे तक 56 प्रतिशत मतदान।  चुनाव अधिकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक 117 सीटों पर औसतन 63.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 16 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में 79.36% हुआ। इसके बाद असम में 78.29 प्रतिशत मतदान हुए। वहीं उत्तर प्रदेश 57.74 प्रतिशत मतदना रहे। बिहार में 59.97प्रतिशत वोटिंग हुआ। चुनाव अधिकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक 117 सीटों पर औसतन 63.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की 20 सीटों पर मतदान हुआ। इसके साथ ही कर्नाटक की 14, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर भी चुनाव हुआ। इसके अलावा बिहार में 5 सीटों पर मतदान है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर शाम पांच बजे तक औसतन 56.71 प्रतिशत मत पड़े। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि शाम पांच बजे तक औसतन 56.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मुरादाबाद में 58.31 प्रतिशत मत पड़ चुके हैं। इसके अलावा रामपुर में 56.97 फीसद, संभल में 56.01, फिरोजाबाद में 54.92, मैनपुरी में 53.35 प्रतिशत, एटा में 58.35 फीसदी, बदायूं में 55.60 प्रतिशत, आंवला में 55.35 बरेली में 57.35 प्रतिशत और पीलीभीत में 60.93 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

जानें कहां कितने प्रतिशत हुए मतदान 

असम - 78.29%
बिहार - 59.97%
गोवा - 71.09%
गुजरात - ६०.२१%
जम्मू और कश्मीर - 12.86%
कर्नाटक - 64.14%
केरल - 70.21%
महाराष्ट्र - 56. 5%
ओडिशा - 58.18%
त्रिपुरा - 78.52%
उत्तर प्रदेश - 57.74%
पश्चिम बंगाल - 79.36%
छत्तीसगढ़ - 65.91%
दादरा और नगर हवेली - 71.43%
दमन और दीव - 65.34%


चुनाव के इस चरण के मतदान में कई दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर लगा है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव शामिल हैं। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से और अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, मुलायम यूपी के मैनपुरी से मैदान में हैं। हालांकि, मुलायम के लिए मुकाबला आसान माना जा रहा है। बिहार में शरद यादव पर है। शरद यादव मधेपुरा से आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं। ओडिशा के पुरी में संबित पात्रा (बीजेपी), पिनाकी मिश्रा (बीजेडी), सत्य प्रकाश (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है। यूपी के रामपुर से आजम खान और जया प्रदा के बीच मुकाबला था। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2019 3rd phase Total voter turnout is 63.24%