लाइव न्यूज़ :

मायावती ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, साध्वी प्रज्ञा का नामांकन रद्द क्यों नहीं?

By भाषा | Updated: April 23, 2019 03:15 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने ट्वीट किया, ''भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वह ’धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही है बीजेपी—आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है।''

Open in App

 बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और हाल ही में विवादास्पद बयान देने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए सोमवार को सवाल किया कि चुनाव आयोग उनका नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा है।

मायावती ने ट्वीट किया, ''भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वह ’धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही है बीजेपी—आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है।''

उन्होंने कहा, ''लेकिन :चुनाव: आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है ... प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?'' मायावती ने कहा, ''मीडिया की जबर्दस्त आलोचनाओं के बावजूद चुनाव आयोग अगर जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है ... ।'' उन्होंने कहा, ''... तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिन्ता की बात है व इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि भाजपा और पीएम श्री मोदी हैं जो गंभीर चुनावी आरोपों से घिरे हैं ।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बीएसपीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी