लोकसभा चुनाव मतगणना: बीजेपी सभी सातों सीटों पर आगे, कांग्रेस-आप का गठबंधन भी हुआ होता तो नहीं मिलती दिल्ली में जीत

By स्वाति सिंह | Published: May 23, 2019 11:15 AM2019-05-23T11:15:02+5:302019-05-23T11:18:51+5:30

राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के गौतम गंभीर कांग्रेस के उम्मदीवार अरविंदर सिंह लवली से आगे चल रहे हैं। जबकि, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अजय माकन से आगे हैं।

Lok Sabha election counting: BJP would have won all seven seats, if Congress-AAP alliance still they can't beat BJP | लोकसभा चुनाव मतगणना: बीजेपी सभी सातों सीटों पर आगे, कांग्रेस-आप का गठबंधन भी हुआ होता तो नहीं मिलती दिल्ली में जीत

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप के गठबंधन की खबरें आरही थी। 

राजधानी दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है,चुनाव आयोग के द्वारा जारी शुरूआती रुझानों की मानें तो आम आदमी पार्टी (आप) को 18.73  प्रतिशत और कांग्रेस को 20.94 वोट हैं। जबकि रुझानों के मुताबिक बीजेपी को 58.05 प्रतिशत वोटो से आगे है। 

यानि अगर दिल्ली में कांग्रेस और आप का गठबंधन होता तब भी दोनों पार्टियां मिलकर बीजेपी को नहीं हर पातीं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप के गठबंधन की खबरें आरही थी। 

बता दें कि राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के गौतम गंभीर कांग्रेस के उम्मदीवार अरविंदर सिंह लवली से आगे चल रहे हैं। जबकि, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अजय माकन से आगे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कांग्रेस की शीला दीक्षित से आगे चल रहे हैं। जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के हंस राज हंस आप के गुग्गन सिंह से आगे हैं। दक्षिण दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी रमेश विधूड़ी आप के राघव चड्ढा से आगे चल रहे हैं। 

राजधानी दिल्ली में माहौल गरम है। लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान खत्म हो गया है। गुरुवार को मतगणना जारी है। हर किसी की नजर दिल्ली पर है। बहरहाल, एग्जिट पोल के अनुमान से बीजेपी अभी सुकून में है। विचलन है कांग्रेस-आप में। 

7 लोकसभा सीटों पर मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे से जारी है। हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी को एकतरफा जीत दिला रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस और आप के खाते नहीं खुले थे।

Delhi Exit Poll: भाजपा आगे

दिल्ली के एग्जिट पोल्स के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। न्यूज 24 और चाणक्य के सर्वे के अनुसार बीजेपी को कम से कम 5  कांग्रेस  और आप का खाता खुल सकता है।

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

 

बीजेपी056-70605 
कांग्रेस010-10101 
आप01000001 
अन्य00000000

दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजेः-

दिल्ली पिछले कई लोकसभा चुनाव से बीजेपी का गढ़ रहा है। 2014 में बीजेपी ने यहां से 07 सीटें जीती थी। 

किस सीट पर हुआ मतदान

छठा चरण:   12 मई को 7 सीट, (नार्थ-ईस्‍ट दिल्‍ली, ईस्‍ट दिल्‍ली, साउथ दिल्‍ली, नई दिल्‍ली, वेस्‍ट दिल्‍ली, चांदनी चौक, नार्थ-वेस्‍ट दिल्‍ली)

Web Title: Lok Sabha election counting: BJP would have won all seven seats, if Congress-AAP alliance still they can't beat BJP



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.