लाइव न्यूज़ :

MP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा तोहफा, ओबीसी के लिए 27 फीसद आरक्षण संबंधी जारी किया अध्यादेश

By भाषा | Updated: March 10, 2019 05:37 IST

Open in App

मध्यप्रदेश सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसद करते हुए शनिवार को एक अध्यादेश लायी है । राज्य के कानून एवं विधि विषयक मंत्री पी सी शर्मा ने यह जानकारी दी। इस कदम को सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग को अपने पाले में करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। शर्मा ने कहा, ‘‘यह अध्यादेश जारी किया गया है और अधिसूचित किया गया है।’’

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह अध्यादेश अनुमोदन के लिए शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजा गया था और इसी के साथ यह सुनिश्चित किया गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले यह अध्यादेश जारी हो जाए।

अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश ओबीसी के लिए 27 फीसद आरक्षण वाला संभवत: देश का एकमात्र राज्य है। राज्य में ओबीसी आम तौर पर भाजपा के पक्ष में जाने जाते हैं क्योंकि मध्यप्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान उसी समुदाय से हैं। भाषा राजकुमार रंजन रंजन

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया